भोपाल में आलोक शर्मा ने बनाया जीत का रिकाॅर्ड : 6 विधानसभा में भाजपा को मिली लीड

Updated on 05-06-2024 12:53 PM

भोपाल संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा ने 5 लाख से ज्यादा मतों से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव को शिकस्त दी। भोपाल संसदीय क्षेत्र में आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा को अच्छी बढ़त मिली।

सबसे बड़ी बढ़त गोविंदपुरा से 1,37,547 और हुजूर विधानसभा 1,26,456 वोट की लीड मिली। वहीं, भोपाल की कांग्रेस की कब्जे वाली भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव को ज्यादा वाेट जरूर मिले। लेकिन, दोनों ही सीटों पर वर्तमान कांग्रेस विधायकों की लीड घटी है।

भोपाल संसदीय क्षेत्र में शामिल बैरसिया, गोविंदपुरा, नरेला, भोपाल दक्षिण पश्चिम, हुजूर और सीहोर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा को बड़ी बढ़त मिली।

6 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में बैरसिया से भाजपा नेता विष्णु खत्री को 25397 मतों से जीत मिली थी। जबकि लोकसभा चुनाव में आलोक शर्मा को विष्णु खत्री के जीत के आंकड़े से 69 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले हैं।

इसी तरह भोपाल दक्षिण पश्चिम में 66 प्रतिशत, सीहोर में 54 प्रतिशत, नरेला में 41 प्रतिशत, हुजूर में 23 और गोविंदपुरा में 22 प्रतिशत वोट विधानसभा चुनाव में जीते उम्मीदवार के मार्जिन से ज्यादा मिले हैं।

40 साल में सबसे बड़ी जीत

पिछले 40 में 1984 से 2024 तक हुए 10 चुनावों में आलोक शर्मा की यह सबसे बड़ी जीत है। भोपाल लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों को मिली जीत का विश्लेषण करने पर सामने आया कि इससे पहले 2019 में प्रज्ञा सिंह ठाकुर 866482 वोट से जीतीं थीं। यानी आलोक शर्मा को पिछले चुनाव 2019 की तुलना में इस बार 1 लाख 14 हजार 627 वोट ज्यादा मिले। 2014 में आलोक संजर को 714178 वोट मिले थे। इससे पहले कैलाश जोशी और उमा भारती क्रमशः: 2004 और 1999 में 5 लाख से ज्यादा वोट पाने में कामयाब हुए थे। बाकी 1984 से बाद के अन्य चुनावों में भाजपा को 5 लाख से कम ही वोट प्राप्त हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.