'इंडियन ऑफ द ईयर' से सम्मानित हुए अल्लू अर्जुन, कहा- 'इंडियन सिनेमा, भारत कभी झुकेगा नहीं

Updated on 13-10-2022 04:58 PM

अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) एक ओर जहां सिनेमाई दुनिया में धमाका कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनके खाते में कई सम्मान भी जुड़ते जा रहे हैं। कुछ वक्त पहले अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में एनुअल इंडियन डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में देश को रिप्रेजेंट करने के लिए इंवाइट किया गया था तो वहीं अब 'पुष्पा' (Pushpa) फेम एक्टर को 'इंडियन ऑफ द ईयर' (Indian of the year) से सम्मानित किया गया है।

'इंडियन ऑफ द ईयर' से सम्मानित अल्लू अर्जुन
दिल्ली में हाल ही में एक इवेंट का आयोजन हुआ, जहां पर अल्लू अर्जुन को एंटरटेनमेंट जगत के लिए 'इंडियन ऑफ द ईयर'से सम्मानित किया गया। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन ब्लैक कपड़ों में काफी स्टाइलिश दिख रहे थे। अल्लू अर्जुन के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस सम्मान को जीतने के बाद अल्लू ने कहा, ''मैं फिल्म उद्योग में 20 साल से काम कर रहा हूं। मुझे दक्षिण में कई पुरस्कार मिले हैं, यह पहली बार है जब मुझे उत्तर से कोई पुरस्कार मिला है, इसलिए यह मेरे लिए बहुत खास है।'

इंडिया कभी झुकेगा नहीं....
यही नहीं इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के सुपरहिट डायलॉग, 'पुष्पा... पुष्पराज, मैं झुकेगा नहीं साला' को भी एक नया ट्विस्ट देते हुए कहा, 'इंडियन सिनेमा... इंडिया कभी झुकेगा नहीं।' अल्लू के इस स्वैग को इवेंट में मौजूद लोगों ने काफी पसंद किया। अल्लू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।

'पुष्पा द रूल' का है इंतजार
गौरतलब है कि बीते साल अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा- द राइज' रिलीज हुई थी जिसे न सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। पहले फिल्म ने जहां सिनेमाघरों में जोरदार कमाई की थी तो वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज के बाद फिल्म को और भी तगड़ी माउथ पब्लिसिटी मिली। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद अब दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू के साथ ही रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.