नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयरों का आज हो रहा अलॉटमेंट, IPO में लगाया है दांव तो ऐसे करें चेक, जानें पूरा प्रोसेस

Updated on 24-07-2023 05:23 PM
नई दिल्ली: अगर आपने नेटवेब टेक्नोलॉजी के आईपीओ में दांव लगाया है तो ये खबर आपके काम की है। आज कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट किया जाना है। आज भी अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। बता दें कि नेटवेब टेक्नोलॉजी (Netweb Technologies IPO) का आईपीओ 17 जुलाई को खुला था। इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने का निवेशकों के पास 19 जुलाई तक का मौका था। ऐसे निवेशक जिन्होंने इस आईपीओ को सब्सक्राइब किया है वह आज अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप शेयरों का अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें शेयरों का अलॉटमेंट

शेयरों का अलॉटमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाना होगा। अब आपको Netweb Technologies IPO को सलेक्ट करना होगा। इसके बाद Netweb Technologies IPO एप्लीकेशनल नंबर को चुनें। अब अपनी पैन डिटेल्स को शेयर करें। आपको I'm Not A Robot वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद सब्मिट पर क्लिक कर दें। इस तरह से आपको शेयरों के अलॉटमेंट का स्टेटस दिख जाएगा।

क्या है GMP

नेटवेब टेक्नोलॉजी (Netweb Technologies IPO) का प्राइस बैंड 475 रुपये से 500 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आज नेटवेब टेक्नोलॉजी आईपीओ ग्रे मार्केट में 368 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर ऐसा ही ट्रेंड बना रहा तो कंपनी 900 रुपये के करीब शुरुआत कर सकती है। बता दें कि तीन दिनों की ओपनिंग के दौरान नेटवेब टेक्नोलॉजी के आईपीओ को 101 गुना सब्सक्राइब किया गया था।


27 को होगी लिस्टिंग

नेटवेब टेक्नोलॉजी (Netweb Technologies) के शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को हो रहा है। निवेशकों के डीमेट अकाउंट में 26 जुलाई 2023 तक शेयर क्रेडिट हो सकते हैं। नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयरों की लिस्टिंग 27 जुलाई तक हो सकती है। बता दें कि नेटवेब टेक्नोलॉजी कंपनी की स्थापना साल 1999 में हुई थी। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 46.94 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट की सूचना दी थी। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व 445.65 करोड़ रुपये रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.