हाउसिंग बोर्ड परियोजनाओं के लिए जल्द होगा जमीनों का आबंटन

Updated on 14-10-2022 05:26 PM

रायपुर

रायपुर जिले में आमजनों के लिए नई सुव्यवस्थित आवासीय परियोजनाएं शुरू करने हाउसिंग बोर्ड को जल्द ही जमीनों का आबंटन कर दिया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा की मौजुदगी में हुई बैठक में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जमीन आबंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई इस समन्वय बैठक में हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त श्री धर्मेश साहू, अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई, एस.डी.एम श्री देवेन्द्र पटेल सहित राजस्व अधिकारी और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में विभिन्न आवासीय परियोजनाओं के लिए भूमि आबंटन से लेकर नामांतरण-सीमाकंन आदि विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई। बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा ने जनहित में शुरू होने वाली आवासीय परियोजनाओं के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूर्ण कर भूमि आबंटन की मांग की। कलेक्टर डॉ भुरे ने परियोजनावार प्रकरणों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने भूमि आबंटन के प्रकरणों में आ रही रूकावटों को जल्द से जल्द दूर कर नियमानुसार भूमि हाउसिंग बोर्ड को आबंटित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

बैठक में राजीव नगर आवासीय योजना के लिए गोगांव, मोवा, मांठ-खरोरा, सिंगारभाठा-अभनपुर, उरला-अभनुपर, नायकबांधा-अभनपुर और सलोनी-अभनपुर में भुमि आबंटन पर चर्चा की गई। इन स्थानों पर विभिन्न विभागों द्वारा नियमानुसार भूमि आबंटन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्धारित शुल्क राशि आदि के जमा होने पर भी बैठक में चर्चा हुई। इसके साथ ही नकटी में सामान्य आवास और सेरीखेड़ी में सांसदों-विधायकों के लिए विशेष आवासीय परियोजना के लिए भी भूमि आबंटन के प्रकरण पर चर्चा हुई। इस परियोजना के लिए हाउंसिंग बोर्ड के आवेदन पर राजस्व विभाग की सहमति मिल गई है। हाउसिंग बोर्ड में इसके लिए निर्धारित राशि भी जमा कर दी है, जल्द ही कलेक्टर द्वारा भूमि का आबंटन कर दिया जाएगा। बैठक में सोनडोंगरी, जरवाय, डगनिया की हाउसिंग बोर्ड को आबंटित भूमि का जल्द नामांतरण करने की मांग भी अधिकारियों ने की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.