हवा में फैले ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट, कोरोना पर सरकार के इस सर्वे को पढ़ लीजिए

Updated on 10-01-2023 05:26 PM
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस और उसके वैरिएंट को लेकर बड़ी स्टडी सामने आई है। सरकार ने कोरोना को लेकर की जा रही निगरानी में पाया कि ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 और XBB से लेकर BQ.1 समेत अन्य सभी सब वैरिएंट हवा में फैल रहे हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि इन वैरिएंट की मौजूदगी से कोरोना मामलों या कोविड डेथ रेट में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
सभी कोरोना केस ओमिक्रॉन और उसके सब वैरिएंट के
ये रिपोर्ट देशभर के सभी 324 पॉजिटिव केस पर आधारित है, जिन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) के तहत भेजा गया था। ये लैब और अस्पताल देशभर में हैं, जहां कोरोना मामलों से निपटने की तैयारी की जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सभी 324 पॉजिटिव केसों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई। मंत्रालय ने कहा कि जिन इलाकों से ये मामले दर्ज किए गए हैं, वहां कोविड संक्रमण दर या मृत्यु दर में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
एयरपोर्ट पर की जा रही है सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले साल 24 दिसंबर से देशभर के कई एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की औचक कोरोना टेस्टिंग की। मंत्रालय ने बताया कि तब से विभिन्न एयरपोर्ट पर 7786 फ्लाइट से 13.6 लाख से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय यात्री भारत पहुंचे। इनमें से 29,113 यात्रियों का औचक आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया।
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में ओमिक्रॉन के कई सब वैरिएंट की पुष्टि
मंत्रालय ने बताया, 'एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट के बाद कुल 183 पॉजिटिव केस निकले, जिन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया। इनमें से 50 सैंपल्स की सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन और ओमिक्रॉन सब-लाइनेज का पता चला। इनमें से कुछ में रीकॉम्बिनेंट भी शामिल है। इन यात्रियों में से 11 में XBB वैरिएंट, 12 में BQ.1.1 और 1 यात्री में BF7.4.1 सब वैरिएंट पाया गया।क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
INSACOG के उपाध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने बताया कि नियमित रूप से सीवेज के सैंपल्स की टेस्टिंग कर रहे हैं। अब तक के रुझानों में किसी भी वैरिएंट के इजाफा का संकेत नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों को सलाह दूंगा कि ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट का पता लगने से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.