नेटवर्क विहीन क्षेत्र के हितग्राहियों को वाहन से लाकर सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में बनाए गए सभी कार्ड

Updated on 13-10-2025 12:13 PM

एमसीबी। ग्राम पंचायत चनवारीडांड में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशानुसार उपस्वास्थ्य केंद्र चनवारीडांड के आरएचओ लाल बहादुर यादव के मार्गदर्शन में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड और वय वंदन कार्ड बनाए गए। इस दौरान नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों को विशेष वाहन की व्यवस्था कर सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ तक लाया गया, जहां समस्त कार्ड निर्माण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 

आरएचओ लाल बहादुर यादव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही तकनीकी बाधाओं के कारण शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित न रह जाए। वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा बल्कि वय वंदन योजना से सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इस कार्य में स्वास्थ्य अमले के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल को जनहितैषी शासन की संवेदनशीलता और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता का जीवंत उदाहरण बताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.