एक प्लेटफार्म पर आएगी देश की सभी विधानसभाएं, मप्र में लागू होगी ई-विधान परियोजना

Updated on 04-06-2024 12:01 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश की विधानसभा एक वर्ष के भीतर पेपरलेस हो जाएगी। सभी काम आनलाइन होंगे। यहां तक की सदस्यों को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी आनलाइन स्क्रीन पर नजर आएंगे। इसके लिए सभी सदस्यों के टेबल पर स्क्रीन लगेगी। 23 करोड़ रुपये की इस ई विधान परियोजना को लेकर सोमवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में संसदीय कार्य मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग के बीच अनुबंध हुआ।

प्रदेश में ई-विधान परियोजना को लागू करने की तैयारी पिछले दो-तीन वर्ष से चल रही है। इसको लेकर केरल समेत अन्य राज्यों का दौरा विधानसभा सचिवालय के अधिकारी कर चुके हैं। केंद्र सरकार का संसदीय कार्य मंत्रालय इस परियोजना के लिए 60 प्रतिशत राशि देने भी तैयार है।

नरेन्द्र सिंह तोमर के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद इस काम में तेजी आई और सोमवार को अनुबंध हो गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि ई विधान परियोजना का तेजी के साथ क्रियान्वयन किया जाएगा। अभी विधान सभा कार्यवाही के कम्प्यूटरीकरण, प्रश्नों व अन्य सूचनाओं को सदस्यों से लेकर विभागों से ऑनलाइन जवाब प्राप्त करने की व्यवस्था है। अनुबंध होने के बाद अब ई विधान परियोजना पर तेजी से काम होगा।

इस अवसर पर उपस्थित संसदीय मंत्रालय के सचिव उमंग नरूला ने कहा कि नए संसद भवन के समन्वय कक्ष में यह पहला अनुबंध मध्य प्रदेश विधानसभा से हुआ है। अन्य राज्यों ने मध्य प्रदेश से सीखा है। संसदीय कार्य मंत्रालय और राष्ट्रीय सूचना केंद्र द्वारा मिशन मोड प्रोजेक्ट के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। अनुबंध पत्र पर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह,संसदीय कार्य मंत्रालय अपर सचिव डा.सत्य प्रकाश और मध्य प्रदेश शासन की ओर से अपर सचिव संसदीय कार्य विभाग राजेश गुप्ता ने हस्ताक्षर किए।

एक प्लेटफार्म पर आएगी सभी विधानसभाएं

ई विधान व्यवस्था का उद्देश्य देश की सभी विधानसभाओं को एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म पर लाना है। इससे एक-दूसरे के नवाचार पता लगेंगे और विचारों का आदान प्रदान भी होगा। इस व्यवस्था लागू होने के बाद विधानसभा के कागज में खर्च होने वाले करोड़ों रुपये प्रतिवर्ष बचेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.