मंडल की सभी योजनाएं श्रमिकों के लिए बन रही है मील का पत्थर – अग्रवाल

Updated on 21-11-2022 04:30 PM

रायगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ धरातल के लोगों को मिले इसके लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा 22 श्रमिक हितैषी योजनाएं संचालित हो रही है। मंडल की ये सभी योजनाएं प्रदेश के श्रमिक जनों तथा उनके परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। उक्त बातें आज नगर निगम आॅडिटोरियम में आयोजित श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) सुशील सन्नी अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों के लिए चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक ही चॉबी है श्रमिक कार्ड। शासन डीबीटी के माध्यम से इन सभी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के खाते में दे रही है। इसलिए सभी पात्र हितग्राही श्रमिक कार्ड बनवाये एवं इन सभी योजनाओं का लाभ ले।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) सुशील सन्नी अग्रवाल ने आज श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान योजना के पात्र हितग्राहियों को चेक वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 3 हितग्राही अनिता जाटवर, अनुसूय्या गबेल एवं टिकेश्वरी चौहान को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया। इसी तरह मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 5 हितग्राही माधवी सारथी, मंजु साव, सीमा साहू, साइत्री यादव एवं यशोदा सिदार को 20-20 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 5 हितग्राही नरेश कुमार साव, पदुम कुंवर, झुलबाई, गनेशी बाई चन्द्रा एवं गणेश मानिकपुरी को 20 हजार का चेक, मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले भूनेश्वर साव को 01 लाख रुपये, श्रीमती सोनीमती को 10 हजार 500 रुपये एवं कमलधर पटेल को 7 हजार 500 रुपये तथा नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत मनोहर यादव को 6 हजार, लक्ष्मीदास महंत को 3 हजार एवं टेकराम साहू को 1 हजार रुपये का चेक दिया गया।

सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा संचालित योजनाओं में आज 848 लोगों को 01 करोड़ 41 लाख 29 हजार रुपये से लाभान्वित किया गया। इनमें महतारी जतन योजना के तहत 28 लोगों को 5 लाख 60 हजार रुपये, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 3 हितग्राहियों को 3 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशिक्तकरण योजना में 629 हितग्राहियों को 01 करोड़ 25 लाख 80 हजार रुपये, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना मे 159 हितग्राहियों को 4 लाख 8 हजार रुपये, मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 28 हितग्राहियों के 01 लाख 81 हजार रुपये, मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत टाप टेन में आने वाले बच्चों में एक हितग्राही को 01 लाख रुपये की राशि से लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रम कल्याण निरीक्षक श्रीमती सोनम रवानी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल एवं डॉ.नरेन्द्र पर्वत ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.