प्रदेश का हो रहा है चहुँमुखी विकास : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 16-02-2023 05:22 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू करने के साथ अस्पतालों को सुदृढ़ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता से स्वास्थ्य केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी बुधवार को साँची विकासखण्ड के ग्रामों में विकास यात्रा में जन-संवाद कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसी कारण से कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसे लाभ दिलाना है। उन्होंने विकास यात्रा में गाँवों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किये।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कोटरा ग्राम में 29 लाख 40 हजार, सुंड अजायब नगर में 15 लाख, पुरा मुंगावली ग्राम में 7 लाख 43 हजार और सालेरा में 91 लाख 61 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। साँची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बघेल, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण विकास यात्रा में साथ रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.