जिले की पृथक पहचान स्थापित करने सभी अमले मिलकर कार्य करें : विधायक नेताम

Updated on 30-01-2026 12:50 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। भारत सरकार, नीति आयोग के तहत आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज दोपहर बैठक आहूत की गई, जिसमें कांकेर विधायक  आशाराम नेताम उपस्थित थे। बैठक में विधायक  नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलने वाला संपूर्णता अभियान  2.0 के तहत सभी संबंधित अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी निर्धारित इंडिकेटर्स (संकेतकों) के अनुसार कार्य करें। उन्हांने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक के तहत विभाग प्रमुख ऐसा कार्य करें कि जिले की पृथक पहचान स्थापित हो, इसी उद्देश्य से शासकीय अमले स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण तथा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी ढंग से निर्वहन करें। बैठक के अंत में विधायक  नेताम ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संकेतक के अनुसार शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की शपथ भी दिलाई।

सभाकक्ष में आज दोपहर को आयोजित बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए आकांक्षी ब्लॉक अभियान चलाया जा रहा है, जो सुदूरवर्ती ग्रामों के समुचित विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर भी इसका वास्तविक क्रियान्वयन हो, इसके लिए अधिकारी-कर्मचारी समन्वित प्रयास करें। बैठक में कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक के इंडिकेटर्स के अनुरूप क्रियान्वयन हेतु जिले के दुर्गूकोंदल ब्लॉक को रजत पदक प्राप्त हुआ था। इस वर्ष और बेहतर प्रयास करने से जिले को स्वर्ण पदक हासिल हो, इस उद्देश्य से सभी अधिकारी-कर्मचारियों और फेलो को मिलकर परस्पर समन्वय के साथ कार्य करना होगा। इस दौरान विधायक  नेताम ने संकेतक के अनुसार शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की शपथ सभी उपस्थित अधिकारियों व मैदानी अमलों को दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा, हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नागरिक  महेश जैन, जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी तथा विभिन्न विभागां के अधिकारियों सहित दुर्गूकोंदल एवं कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सीईओ व फेलो मौजूद थे।

संपूर्णता अभियान 2.0 का जिले में शुभारंभ

संपूर्णता अभियान 2.0 नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत एक राष्ट्रव्यापी जन-अभियान है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से जुड़े प्रमुख विकास संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना है। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। आकांक्षी जिला कांकेर में दो आकांक्षी ब्लॉक कोयलीबेड़ा एवं दुर्गूकोंदल को शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि संपूर्णता अभियान 1.0 के दौरान देशभर में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं, जिनमें अनेक आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉकों ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि के संकेतकों में पूर्ण या आंशिक संतृप्ति हासिल की। इन्हीं अनुभवों और सीखों के आधार पर संपूर्णता अभियान 2.0 को अधिक केंद्रित रणनीति, मजबूत अभिसरण और व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

आकांक्षी ब्लॉक (कोयलीबेड़ा एवं दुर्गुकोंदल) के अंतर्गत प्रमुख संकेतक में 6 माह से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को नियमित रूप से पूरक पोषण प्रदाय करना, आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की माप-दक्षता, इन केंद्रों में कार्यशील शौचालय, स्वच्छ पेयजल सुविधा, विद्यालयों में बालिका शौचालय की सुविधाओं का प्रतिशत, गोवंश पशुओं का एफएमडी टीकाकरण का प्रतिशत आदि शामिल है। इसी तरह आकांक्षी जिला के प्रमुख संकेतकों की संतृप्ति के लक्ष्य को हासिल करने विभिन्न विभागों के अभिसरण से अभियान का सतत् क्रियान्वयन किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.