शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत जिले तथा शहर के विकास के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

Updated on 10-12-2025 12:18 PM

राजनांदगांव, कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अभियान अंतर्गत अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी एसडीएम ने अच्छा कार्य किया है। आगे भी इसी ऊर्जा को बनाए रखते हुए सक्रियतापूर्वक कार्य करना है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान खरीदी के बाद रकबा समर्पण कार्य में गति लाएं। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत शहर तथा जिले के विकास के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने नगर निगम अंतर्गत नवनिर्मित और निर्माणाधीन कार्यों तथा शहर में किए गए नवाचार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शहर की सड़के, फ्लाई ओव्हर, डिवाईडर, जल प्रदाय, भविष्य की संभावनाओं के दृष्टिगत सिटी डेवलपमेंट प्लॉन, सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उद्यानों की मरम्मत उद्योगों को करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा भवन निर्माण की गुणवत्ता, सीसी रोड निर्माण, सड़कों की गुणवत्ता की स्थितियों की जांच करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे कार्यों की गुणवत्ता के प्रति जवाबदेही तय होगी। उन्होंने जिला पंचायत अंतर्गत मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास अंतर्गत पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत बच्चों के सुपोषण के लिए अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। पोषण पुर्नवास केन्द्रों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए कहा।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कहा कि आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें तथा न्यायसंगत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पैतृक संपत्ति में हिस्सा, स्वामित्व योजना, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि विगत एक सप्ताह में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अच्छा कार्य किया गया है। इसके साथ ही जिले में आयुष्मान वय वंदन कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में उपलब्धि हासिल की है। ऐसे हॉस्पिटल जहां जनसामान्य को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है, उन पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को आगे बढ़ाएं तथा उन्होंने आर्थिक दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करें। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बने एवं परिवर्तन दिखाई दें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक सोलर पैनल लगवाने के लिए जनमानस को प्रेरित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी एसडीएम वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.