रायपुर के सभी घरों में होगा डिजिटल डोर नंबर, यूनिक कोड से हर घर की होगी पहचान

Updated on 27-09-2022 05:10 PM
कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज देवेन्द्र नगर सेक्टर के स्ट्रीट नंबर 22 पहुंचकर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा रायपुर शहर में लगाए जा रहे डिजिटल डोर नंबर की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर व रायपुर स्मार्ट सिटी के एम.डी. मयंक चतुवेर्दी भी उनके साथ थे। शहर के सभी 3.15 लाख घरों पर  डिजिटल डोर नंबर लगाए जाने से मकान मालिक को विभिन्न करों के भुगतान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नल कनेक्शन सहित 26 तरह की आवश्यक व आपातकालीन सेवाएं घर बैठे सुगमता पूर्वक प्राप्त होगी। इंडसइंड बैंक के साथ मिलकर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व रायपुर नगर निगम इस डिजिटल नंबर के माध्यम से सभी सम्पत्ति मालिकों को उनकी सम्पत्ति आई.डी. भी उपलब्ध करा रहा है।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व नगर निगम ने मिलकर राजधानी रायपुर के सभी मकानों को डिजिटल डोर नंबर के जरिए एक यूनिक आई.डी. प्रदान कर सुविधाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। डिजिटल डोर नंबर के माध्यम से मकान मालिक को ई-गवर्नेंस माड्यूल से जुड़ी 26 सेवाएं घर पर लगे यूनिक डिजिटल प्लेट में छपे क्यू आर कोड को स्कैन करने से बड़ी आसानी से प्राप्त होगी। इसके लिए महापौर एजाज ढेबर की उपस्थिति में इंडसइंड बैंक व रायपुर स्मार्ट सिटी के मध्य 25 जून 2022 को करार हुआ था और अब इस परियोजना पर कार्य भी  प्रारंभ कर दिया गया है।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने शहर में लग  रहे इस महत्वपूर्ण व हाईटेक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों से कहा है कि निर्धारित अवधि में सभी घरों में यूनिक नंबर लगाया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल, जोन कमिश्नर आर.के. डोंगरे, मैनेजर जी.आई.एस. रंजीत रंजन सहित इंडसइंड बैंक के अधिकारी भी उपस्थित थे।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुवेर्दी ने इस संबंध में बताया कि सभी मकानों का पृथक से एक यूनिक नंबर तैयार कर क्यू आर कोड के साथ प्लेट के रूप में घर-घर लगाया जा रहा है। इस यूनिक नंबर से सम्पत्ति कर, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नल कनेक्शन, नामांतरण, भवन अनुज्ञा, नियमितीकरण सहित 26 जरूरी सेवाओं के साथ-साथ, पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड  की आपातकालीन सेवाएं घर बैठे सुगमता पूर्वक मिलेगी। घर की स्पष्ट पहचान होने से डोर-टू-डोर डिलीवरी सुविधा भी इससे आसान हो जाएगी। इसके अलावा इस डिजिटल नंबर के माध्यम से सभी संपत्ति मालिकों को अपना संपत्ति आईडी भी प्राप्त होगा। रायपुर के देवेन्द्र नगर सेक्टर से डिजिटल डोर नंबर लगाने की शुरूआत कर दी गई है और 6 माह में सभी घरों में डिजिटल डोर नंबर  लगा दिए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.