सभी शासकीय कार्यवाही ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही की जाए : कलेक्टर

Updated on 07-10-2025 12:51 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाले योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर ने जिले में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में तीन स्तर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संकुल स्तर पर 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक एवं विधानसभा/ विकासखंड स्तर पर 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एवं जिला स्तर पर नवम्बर में आयोजित होने वाले खेल महोत्सव के आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वो के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस खेल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन देना है।

कलेक्टर ने सभी विकास कार्यों पर विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि इन कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल तथा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अभियान से संबंधित सूचनाओं को निर्धारित समय में ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान श्री महोबे ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अब सभी शासकीय कार्यवाही ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही की जाए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस से न केवल कार्य में पारदर्शिता आएगी, बल्कि समय की भी बचत होगी और फाइलों की गति तेज होगी।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी नगरीय निकायों में वार्डवार शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना से आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत और सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को आवेदन हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आगामी 9 अक्टूबर से प्रारंभ होगी, इसलिए किसानों को समय जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बटांकन, खसरा, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव, पोषण माह अभियान, मनरेगा, पीएम आवास योजना सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.