आलिया भट्ट ने बताया 3 महीने तक क्यों छुपाई थी प्रेग्नेंसी, उन मुश्किल दिनो में कैसे करती थीं काम

Updated on 02-01-2023 07:21 PM
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से अप्रैल 2022 में शादी की थी और नवंबर में उन्होंने बेटी राहा को जन्म दिया। आलिया की गुड न्यूज ने हर किसी को चौंका दिया था। आलिया ने हाल ही एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया है कि क्यों 12 हफ्तों तक यानी तीन महीनों तक उन्होंने सभी से अपनी प्रेग्नेंसी क्यों छुपाकर रखी थी। साथ ही उन्होंने यह भी शेयर किया कि पहली प्रेग्नेंसी में उन्हें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आलिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी खूब काम किया। उन्होंने इस फेज़ में न सिर्फ एक्शन फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग की बल्कि अपनी अन्य फिल्मों को भी प्रमोट करती नजर आईं।
Alia Bhatt और Ranbir Kapoor ने 14 अप्रैल 2022 में शादी करने के बाद जून 2022 में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। तब एक्ट्रेस ने अपने सोनोग्राफी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। आलिया ने हमारे सहयोगी बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया कि उन्होंने 12 हफ्तों तक अपनी प्रेग्नेंसी इसलिए छुपाकर रखी थी क्योंकि उनसे ऐसा ही करने के लिए कहा गया था। लेकिन आलिया की मानें तो वह अपने वर्क कमिटमेंट्स और प्रोजेक्ट्स के कारण मजबूर थीं। इसलिए उन्हें खुद का ख्याल रखने के साथ-साथ काम भी करना पड़ा ताकि जो भी प्रोजेक्ट्स उन्होंने हाथ में लिए थे, वो पूरे हो जाएं।

आलिया ने बताया प्रेग्नेंसी में कैसे करती थीं काम

इस वजह से आलिया को बेबी बंप के साथ ही दिन-रात एक करके काम करना पड़ा। उन दिनों को याद करते हुए आलिया ने बताया, 'मैं तब तक खुद को किसी स्थिति में बांधे रखने में विश्वास नहीं रखती जबतक कि बॉडी की वजह से कोई मजबूरी न हो। हां मैं प्रेगनेंट थी तो इस वजह से काफी तक बंदिशें थीं क्योंकि प्रेग्नेंसी ऐसा फेज है, जिसमें आप कुछ भी अनुमान नहीं लगा सकते। मैंने फैसला किया कि जब जो भी जैसा भी होगा, उसका सामना किया जाएगा। मेरा बेबी और मेरी हेल्थ मेरी प्राथमिकता थे। शुरुआत से ही मैंने खुद को यह बात समझा दी थी कि अगर मैं सहज महसूस करूंगी तभी खुद को और काम करने के लिए पुश करूंगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.