मेट गाला में आलिया भट्ट की हुई किरकिरी! फोटोग्राफर्स समझ बैठे ऐश्वर्या राय बच्चन, वीडियो वायरल

Updated on 03-05-2023 08:19 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस साल दुनिया के सबसे फेमस फैशन शो मेट गाला में डेब्यू किया। करीब एक लाख मोतियों से बनी व्हाइट ड्रेस पहनकर जब वो रेड कार्पेट पर आईं तो महफिल लूट ली। हालांकि, इस दौरान उनके साथ एक ऐसा वाकिया भी हुआ, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, पपाराजी ने उन्हें आलिया नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन समझ लिया। वो उन्हें ऐश कहकर बुलाने लगे, लेकिन आलिया के रिएक्शन ने सभी का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर Alia Bhatt का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड कार्पेट पर फोटोग्राफर्स के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने डिजाइनर के साथ एंट्री की। इस वीडियो में कुछ पपाराजी को आलिया को ऐश्वर्या राय बच्चन कहते हुए सुना गया। हालांकि, आलिया ने सिचुएशन को संभाल लिया और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती रहीं।

जब इंडियन पपाराजी ने हॉलीवुड स्टार्स का लिया था गलत नाम

इस वीडियो ने नेटिजन्स को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च इवेंट की याद दिला दी, जहां इंडियन पपाराजी हॉलीवुड स्टार्स के गलत नाम ले रहे थे। इस इवेंट में टॉम हॉलैंड, जीजी हदीद, जेंडाया और निक जोनस भी शामिल हुए थे।

आलिया और प्रियंका ने ढाया कहर

मेट गाला में शामिल होने से पहले आलिया भट्ट ने अपने लुक की झलक सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने 1 लाख मोतियों से बनी ड्रेस पहनी थी। फैंस ने कहा कि किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। मेट गाला में आलिया के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है, जिसमें वो कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा संग नजर आएंगी। वो हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.