आलिया भट्ट हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, रणबीर कपूर की गोद में नजर आईं बेटी

Updated on 10-11-2022 06:25 PM

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटिड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। इस गुड न्यूज से आलिया और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फैन्स खूब खुश हुए और सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दी। आलिया- रणबीर के फैन्स बेटी की एक झलक देखन चाह रहे हैं। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रणबीर-आलिया, अस्पताल से बाहर आकर मीडिया के सामने नहीं आएंगे और ऐसा ही हुआ भी, कपल कार से अस्पताल से घर की ओर रवाना हो गया।

रणबीर की गोदी में बेटी!
सोशल मीडिया पर जो फोटोज  दिख रहे हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि कार में आगे बैठे रणबीर की गोद में उनकी बेटी है, हालांकि रिफ्लेक्शन की वजह से साफ तौर पर कुछ कहना मुश्किल है। याद दिला दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे। आलिया- रणबीर के वेडिंग और प्री वेडिंग फोटोज खूब वायरल हुए थे। इसके बाद 27 जून को आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की। आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की थी, जो अस्पताल से थी और इस में उनके साथ रणबीर भी मौजूद थे। वहीं 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया और एक प्यारा सा इंस्टा पोस्ट करते हुए इसकी भी जानकारी फैन्स के साथ शेयर की।

आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। वहीं 'जी ले जरा' में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 भी लिस्ट में शामिल है।

रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात रणबीर के प्रोजेक्ट्स की करें तो वो ब्रह्मास्त्र से पहले शमशेरा में नजर आए थे। रणबीर के खाते में श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म शामिल है, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं फिल्म एनिमल में भी रणबीर कपूर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। रणबीर कपूर के साथ एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले रणबीर के रश्मिका संग कुछ फोटोज भी वायरल हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.