आलिया और रणवीर की फैमिली ही बनी प्यार की दुश्मन! 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दमदार है ट्रेलर

Updated on 04-07-2023 08:31 PM
जिस पल का सभी को इंतजार था, फाइनली वो आ ही गया! रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा मूवी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी का भी किरदार अहम है। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इसका ट्रेलर कैसा है, जानिए।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आलिया भट्ट (रानी चटर्जी) और रणवीर सिंह (रॉकी रंधावा) को एक-दूसरे से मोहब्बत हो जाती है। रॉकी अपनी माशूका रानी से शादी करना चाहते हैं, लेकिन रानी उन्हें बताती हैं कि दोनों की फैमिली बहुत अलग है। इसके बाद दोनों एक प्लानिंग करते हैं और तीन महीने के लिए एक-दूसरे के घर पर रहने का फैसला करते हैं। जहां रानी पढ़ी-लिखी होती हैं, वहीं रॉकी में समझदारी की थोड़ी कमी होती है। दोनों की लव स्टोरी में फैमिली विलेन बनने का काम करती है। आखिर इनकी प्रेम कहानी का क्या हश्र होगा, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले देखिए इसका ट्रेलर।

करण जौहर की डायरेक्शन में वापसी
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर लंबे समय बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं। इस फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म को साल 2021 में अनाउंस किया गया था। इसकी शूटिंग मुंबई, नई दिल्ली, रूस और जम्मू-कश्मीर में हुई है। म्यूजिक को प्रीतम ने कंपोज किया है।

फिल्म में स्टार्स की है लंबी लिस्ट

फिल्म में धर्मेंद्र ने रॉकी के दादाजी का किरदार निभाया है, ट्रेलर में उनकी झलक कम ही देखने को मिली है। जया बच्चन धनलक्ष्मी बनी हैं और रॉकी की दादी का रोल अदा किया है। उधर, रानी की दादी शबाना आजमी हैं। टाटा रॉय चौधरी, रानी के पिता बने हैं और रॉकी के पिता रॉनित रॉय हैं। खबर है कि इनके अलावा फिल्म में अर्जुन बिजलानी, श्रद्धा आर्या, श्रिति झा, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, अर्जित तनेजा, नमित दास सहित कई जाने-माने स्टार्स भी नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.