अले-अले, मोटे-मोटे गाल हैं तेरे... फूट-फूटकर रोते फैन को पुचकारते दिखे रोहित शर्मा, यूं कराया चुप

Updated on 10-01-2023 08:23 PM
गुवाहाटी: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंच चुकी है। टीम प्रैक्टिस कर रही थी कि कप्तान रोहित शर्मा को पता चला कि कुछ फैंस उनसे मिलना चाहते हैं और उनमें से एक 10-15 वर्ष का लड़का तो फूट-फूटकर रो रहा है। कप्तान रोहित सीधे रोते बच्चे के पास के पहुंच गए। उन्होंने न केवल बच्चे को चुप कराया, बल्कि उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।
रोहित ने जिस अंदाज में बच्चे को चुप कराया उसकी काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, रोहित ने पहुंचते ही यह कहते हुए आंसू पोछे कि मोटे-मोटे गाल लेकर रोते नहीं। अले-अले क्यों रो रहा है बच्चे...। यह सुनकर बच्चा कुछ कहता है और रोहित कहते चलो आ जाओ फोटो खिंचवाते हैं। इस तरह कुछ देर में बच्चा चुप हो जाता है। वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं।
बच्चा न केवल अपने आंसू पोछता है, बल्कि मुस्कुराते हुए कैमरे के आगे तस्वीरें भी खिंचवाता है। बूता दें कि भारतीय टीम को पहला वनडे गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. इस मैच के साथ ही रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। वह टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे, जबकि बांग्लादेश में चोट की वजह से क्रिकेट से बाहर थे। इस मुकाबले के साथ ही भारतीय टीम के वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों का आगाज माना जा रहा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
भारत: 
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा, एशेन बंडारा, नुवानिडु फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, दुनिथ वेल्लालेज, कसुन राजिथा, जेफरी वांडरसे और सदीरा समरविक्रमा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
Advt.