भारत में जेहाद का नया मॉड्यूल खड़ा करने में जुटा अलकायदा, इंटरनेट का लिया सहारा, अलर्ट जारी

Updated on 25-11-2022 04:31 PM

नई दिल्ली 
भारत के खिलाफ आतंकी संगठन अलकायदा जेहाद की नई साजिश रचने में जुट गया है। अलकायदा के ही विंग माने जानेवाले इस्लामिक ट्रांसलेशन सेंटर (आईटीसी) द्वारा युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए नया शगूफा छोड़ा गया है। मुस्लिम युवाओं को ‘जिहादी मीडिया’ से जुड़ने के लिए आईटीसी के वेब पोर्टल द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के बाद खुफिया और पुलिस एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। गृह मंत्रालय की सूचना के बाद बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है।

स्पेशल ब्रांच द्वारा भेजे गए अलर्ट में आईटीसी वेब पोर्टल द्वारा शेयर किए गए पोस्ट का उल्लेख भी किया गया है। इसमें मुस्लिम युवा और युवतियों से जिहादी मीडिया से जुड़ने की अपील की गई है। पोस्ट में लिखा है… प्यारे मुस्लिम भाइयों और बहनों, क्या आप जिहादी मीडिया वर्क में काम करने के लिए इच्छुक हैं। हमें अनुवादकों की जरूरत है, आप चाहे जिस भाषा में काम कर सकते हों। आइए, हमारी उस मुहिम से जुड़िए जिसमें मुजाहिद उलेमा और उमरास के लेख का अनुवाद करना है। जिहादी मीडिया में सेवा देना का यह शानदार अवसर है। अपने आसपास के भाइयों और बहनों को भी अपने कार्य से लाभ पहुंचाएं।

आतंकी नेटवर्क तैयार करना हो सकता है मकसद
सूत्रों के मुताबिक, अलकायदा भारत में अपने नेटवर्क को फैलाने के लिए अनुवादक के नाम पर लोगों को जोड़ना चाहता है। इसी नापाक मंसूबे के साथ आईटीसी वेब पोर्टल के लिए यह पोस्ट शेयर किया गया। एक बार आतंकी नेटवर्क खड़ा होने के बाद भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ने का आह्वान अलकायदा कर सकता है। आतंकी संगठन के इस मंसूबे को भांपते हुए सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। साथ ही इस पर नजर रखने के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

आईएस और अलकायता के बीच प्रतिस्पर्धा
जानकार बताते हैं कि मजहबी बातों के जरिए आतंकी संगठन अलकायदा और इस्लामिक स्टेट (आईएस) अपने नेटवर्क को विभिन्न देशों में फैलाने में जुटे हैं। दोनों के बीच इसको लेकर जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा रही है। आईएस की इस मुहिम में आगे निकलने के बाद अलकायदा भी उसी के मोडस ऑपरेंडी को अपनाते हुए इस्लामिक ट्रांसलेशन सेंटर के जरिए युवाओं तक पहुंच बनाने में जुटा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.