अक्षय की 'ओह माय गॉड 2' के टीजर को मिल रही तारीफ, श‍िव के पीछे नंदी देख दीवानी हुई जनता

Updated on 11-07-2023 02:25 PM
अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का टीजर रिलीज हुआ। बता दें कि टीजर आने से पहले ही लोगों ने अक्षय कुमार को धमकियां दी थी कि पहली फिल्म में तो उन्होंने झेल लिया लेकिन इस बार हिन्दू देवी-देवताओं और सनातन घर्म का फिल्म में मजाक बना तो रिजल्ट अच्छा नहीं होगा। ऐसे में हर किसी की निगाहें फिल्म के टीजर पर थी और वे देखना चाह रहे थे कि आखिर इस बार अक्षय उनके लिए क्या लेकर आ रहे हैं।

एक्टर की इस फिल्म को लेकर सुबह से ही #OMG2Teaser ट्रेंड हो रहा है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'OMG 2' का टीजर शेयर किया है। ये फिल्म 'गदर 2' की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में 11 अगस्त को आ रही है। अक्षय ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कहा है- रख विश्वास, OMG2 की टीजर आउट हो गया है।

OMG 2 के टीजर पर लोगों के रिएक्शंस भी आने लगे हैं

अब अक्षय के इस पोस्ट पर लोग सामने आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि लोगों अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर ये फिल्म पसंद आनेवाली है। अब अक्षय कुमार की OMG 2 के टीजर पर लोगों के रिएक्शंस भी आने लगे हैं। काफी लोगों ने अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा है। एक ने लिखा है- अक्षय अक्षय सर आपकी यह मूवी सुपर डुपर हिट होगी हर हर महादेव। एक अन्य यूजर ने लिखा- अक्षय सर, इस फिल्म के लिए बधाई, हर-हर महादेव।

लोगों ने कहा- सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक और बड़ी हिट

एक सोशल मीडिया यूजर ने टीजर देखकर कहा- सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक और बड़ी हिट। एक ने कहा है- फुल सपोर्ट, बस हिन्दू देवताओं का मजाक मत बनाना प्लीज। एक और ने कहा- उम्मीद हैं इस मूवी में हिंदू धर्म का मजाक नहीं उड़ाया जाएगा,जय श्री राम । लोगों ने इस टीजर को जबरदस्त बताया है। अब लोग ये भी कहते दिख रहे हैं- अक्षय सर के लिए रिस्पेक्ट बटन। लोगों ने कहा- महादेव के पीछे नंदी, जस्ट वॉव है, हर हर महादेव।

किसी ने कहा- भगवान छपरी लुक में कब से आने लगे

हालांकि इन सबके बीच कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने कहा है- भगवान छपरी लुक में कब से आने लगे। बता दें कि लोगों ने पहले अक्षय से कहा था- अगर सनातन धर्म को गलत बताने की अगर कोशिश की गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पिछली फिल्म में सह लिया लेकिन अबकी बार नहीं, जय श्री राम। हालांकि टीजर रिलीज के बाद से ऐसा लग रहा है कि मेकर्स या एक्टर को फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.