राम सेतु’ को बचाने के मिशन पर अक्षय अंडर वॉटर जय सिया राम के नारे

Updated on 26-09-2022 06:54 PM
अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की बहुचर्चित फिल्म राम सेतु का टीजर जारी हो गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय ने फैन्स से पूछा है, जरूर बताना कैसा लगा ये वीडियो? टीजर वीडियो में अक्षय एक दम एक्शन अवतार में एक खास मिशन को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। ये मिशन है राम सेतु को बचाने का मिशन जिसके लिए उनके पास महज 3 दिन हैं। 

3 दिन के काउंटडाउन में अक्षय बचा पाएंगे राम सेतु  
टीजर वीडियो से ये साफ है कि इस फिल्म की कहानी इंडियन मायथोलॉजी पर बेस्ड है।  भारतीय संस्कृति की अहम मायथोलॉजिकल स्टोरी रामायण में वर्णित राम सेतु  के इर्द- गिर्द घूमती है। टीजर के मुताबिक, एक आर्कियोलॉजिस्ट के रोल अक्षय को भारतीय संस्कृति की इस धरोहर को बचाने के मिशन में जुटे हुए दिखाया गया है। इस मिशन में उनका साथ दे रहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस। टीजर में दिखाया गया है कि अक्षय को तीन दिनों में इस मिशन को पूरा करना है। और इसे पूरा करने को लेकर वह हर तरह की फोर्स की मदद भी लेते हुए दिखाए गए हैं। 

अक्षय के साथ राम सेतु को बचाने में जुटे वायु, थल और जल सेना 
इस  मायथोलॉजिकल एडेंवचर एक्शन फिल्म में अक्षय खुद किसी भी तरह के फाइटर के लुक में नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार वह इंटेस लुक में एक्शन का हिस्सा बने हैं। राम सेतु को बचाने के मिशन में वह हर तरह की सेना की मदद से मिशन को पूरा करने अपनी जान की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। टीजर के एक भाग में अंडर वॉटर ‘जय सिया राम’ के नारों की गूंज कहानी को सस्पेंस की तरह मोड़ देती है।

क्या है रामसेतु? क्या है हिन्दू पुराणों में  इसकी कहानी 
रामसेतु तमिलनाडु, भारत के दक्षिण पूर्वी तट के किनारे रामेश्वरम द्वीप तथा श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के मध्य प्रभु श्रीराम और उनकी वानर सेना द्वारा सीता माता को रावण से मुक्त कराने के लिए बनाया गया एक रास्ता है। भौगोलिक प्रमाणों से यह पता चलता है कि किसी समय यह सेतु भारत और श्रीलंका को भू मार्ग से आपस में जोड़ता था। हिन्दू पुराणों की मान्यताओं के अनुसार इस सेतु का निर्माण अयोध्या के राजा श्रीराम की सेना के दो सैनिक जो की वानर थे, जिनका वर्णन प्रमुखतः नल-नील नाम से रामायण में मिलता है, द्वारा किये गया था।

इस दिन होगी रिलीज 
अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के अलावा नुसरत भरूचा भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होने जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.