अक्षय कुमार 120 और शाहरुख खान लेते हैं 40 करोड़ रुपये फीस? सच्चाई सुनकर खुला रह जाएगा मुंह

Updated on 20-01-2023 09:12 PM
कोरोना काल के बाद से बैक टू बैक फिल्मों का फ्लॉप होना कई बहस को जन्म देता है। कहा तो ये भी कहा गया कि फिल्मों के फ्लॉप होने के पीछे एक्टर की भारी भरकम फीस भी एक कारण है। बड़े बड़े एक्टर कोरोना जैसे काल में फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद करोड़ों रुपये फीस वसूल कर रहे हैं। इंडस्ट्री के अंदर भी इस मुद्दे पर काफी बहस हुई। ऐसे में सलाह तो ये भी दी गई कि एक्टर को अपनी फीस कम करनी चाहिए। ताकि फिल्मों के बजट को कम किया जा सके और फिल्मों को डिजास्टर होने से बचाया जा सके। इस बीच मीडिया महकमें में ये भी चर्चा थी कि अक्षय कुमार ने बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दी मगर उनकी फीस जरा कम नहीं हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने एक फिल्म के लिए 120 करोड़ तो शाहरुख खान ने 40 करोड़ फीस वसूल की है। इस पर प्रड्यूसर जैकी भगनानी ने इस फीस की तुलना पर रिएक्ट किया।
मीडिया गलियारों में अक्सर इंडस्ट्री के सुपरस्टार की फीस की चर्चा होती है। हाल में ही बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की भारी भरकम फीस लेने के चलते खबरों में छाए थे। कहा जा रहा था कि एक्टर ने कठपुतली फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये की मोटी फीस वसूल की थी। फिर अब पठान के चलते शाहरुख खान को लेकर भी तरह तरह की गपशप सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि वह 35-40 करोड़ रुपये एक फिल्म के चार्ज कर रहे हैं। इसे लेकर दोनों की तुलना की जाने लगी।

तुलना को बताया बेबुनियाद

अब जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने इन रिपोर्ट्स पर रिएक्ट किया। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि जो भी एक्टर की फीस को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स कर रहे हैं ये सरासर गलत है। अब इंडस्ट्री के टॉप एक्टर का फिल्म प्रोफिट में हिस्सेदारी होती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाती है, इसी हिस्सेदारी से एक्टर की फीस जुड़ी होती है। सलमान खान, अक्षय कुमार या शाहरुख खान ऐसे तमाम टॉप एक्टर हैं जो इसी फॉर्मेट पर काम करते हैं। मगर इनकी फीस की तुलना करना बेबुनियाद है।

अक्षय कुमार का किया बचाव

इतना ही नहीं जैकी भगनानी ने अक्षय कुमार का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार फीस चार्ज के मामले में बहुत फेयर हैं। यही वजह है कि तमाम डायरेक्टर और प्रड्सूसर उनके साथ काम करते हैं और करना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.