भोपाल के अक्षत गुप्ता ने सीए फाइनल परीक्षा पास की:18 घंटे पढ़ाई कर करते थे तैयारी, शहर से अन्य स्टूडेंट्स भी सफल

Updated on 28-12-2024 12:20 PM

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने शुक्रवार को CA फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें भोपाल के कई स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। राजधानी के अक्षत गुप्ता ने 600 में से 333 अंक प्राप्त कर सीए की परीक्षा पास की। उनके अलावा शरण्या अय्यर ने 332 अंक प्राप्त किए।

अक्षत गुप्ता ने बताया कि बचपन में उनकी पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा रुचि डांस और खेलों में थी। खुद को हर क्षेत्र में श्रेष्ठ साबित करने के लिए उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का फैसला किया। इस दौरान वे 18 घंटे तक पढ़ाई करते थे। अक्षत ने यह भी बताया कि ICAI भोपाल द्वारा उन्हें "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" और "बेस्ट पेपर प्रेजेंटर" के अवॉर्ड दिए जा चुके हैं।

भोपाल से इन छात्रों ने भी सीए फाइनल परीक्षा पास की

भोपाल से सीए फाइनल की परीक्षा पास करने वाले सभी स्टूडेंट्स की सूची ICAI कुछ दिनों में जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक इन स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है...

  • अक्षत गुप्ता
  • शरण्या अय्यर
  • सौम्या मोटवानी
  • संजना ठाकुर
  • अनिष्का अग्रवाल
  • अमूल्य
  • आरती लिखितकर
  • प्रियंका यादव
  • हर्षिता पारवानी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.