आकाश दीप ने क्रॉले को 2 बार बोल्ड किया:सिराज की बाउंसर पर लड़खड़ाए इंग्लिश ओपनर

Updated on 24-02-2024 12:56 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए।

मुकाबले में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डेब्यू किया। वे तीन विकेट ले चुके हैं। आकाश ने चौथे ओवर में क्रॉले को बोल्ड किया, लेकिन उनकी गेंद नो-बॉल करार दी गई।

1. आकाश दीप भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 313वें खिलाड़ी
जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट के लिए रेस्ट दिया गया। उनकी जगह आकाश दीप ने डेब्यू किया। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने आकाश दीप को डेब्यू कैप दी। आकाश दीप भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 313वें खिलाड़ी बने। इस दौरान उनकी मां भी स्टेडियम में मौजूद थीं।

2. सिराज की बाउंसर पर बिगड़ा क्रॉले का बैलेंस
पहले ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉले को बाउंसर डाली। इस बॉल को खेलते समय क्रॉले लड़खड़ा गए। वे बॉल संभाल नहीं सके और बॉल शॉर्ट लेग पर गई, हालांकि गिल से दूर रही।

3. आकाश दीप ने नो-बॉल पर क्रॉले को बोल्ड किया
आकाश दीप ने डेब्यू टेस्ट में शानदार शुरुआत करते हुए चौथे ओवर में जैक क्रॉले को बोल्ड कर दिया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने उनकी इस बॉल को नो-बॉल करार दिया। क्रॉले इस बॉल को डिफेंस करने गए और बोल्ड हो गए।

आकाश दीप और बाकी प्लेयर्स खुशी मनाने लगे। क्रॉले भी 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटने लगे, लेकिन अंपायर ने उन्हें रोक लिया। थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखा और गेंद को नो-बॉल करार दे दिया, क्योंकि आकाश का पैर क्रीज से बाहर था।

हालांकि, उन्हें विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्होंने 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर बेन डकेट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।

4. आकाश दीप ने क्रॉले को दोबारा बोल्ड मारा
आकाश दीप ने जैक क्रॉले (42 बॉल पर 42 रन) को दूसरी बार बोल्ड कर दिया। 12वें ओवर की 5वीं बॉल गुड लेंथ पर टप्पा खाकर इन स्विंग हुई और स्टंप्स से टकरा गई।

5. ओली पोप और बेयरस्टो DRS पर आउट
इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो DRS पर आउट हुए। इन दोनों को फील्ड अंपायर्स ने नॉटआउट करार दिया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने DRS लिया और थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला पलट दिया।

10वें ओवर की दूसरी बॉल पर आकाश दीप ने पोप को LBW किया। फिर 22वें ओवर की दूसरी बॉल पर रविचंद्रन अश्विन ने बेयरस्टो को पवेलियन की राह दिखाई।

6. DRS खत्म, आउट होने के बावजूद नॉटआउट रहे रॉबिनसन 81वें ओवर की तीसरी बॉल पर ओली रॉबिनसन को जीवनदान मिला, तब वे 8 रन पर खेल रहे थे। दरअसल, रवींद्र जडेजा की बॉल रॉबिनसन के पैड पर लगी। जडेजा ने LBW की अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने अपील को नकार दिया। यहां भारत के पास DRS नहीं बचा था। बाद में रीप्ले देखने से पता चला कि अगर रिव्यू लिया जाता तो रॉबिनसन LBW हो जाते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.