आकाश चोपड़ा ने चुनी पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन

Updated on 20-09-2022 05:32 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानि 20 सितंबर को तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाना है। इस में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। एशिया कप में रविंद जडेजा के चोटिल होने के बाद टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ा हुआ है, वहीं पंत या कार्तिक में से कोई एक ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकता है। बात गेंदबाजी की करें तो जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। ऐसे में पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट पंडित अपनी-अपनी संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बता रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। 

आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक के ऊपर टीम में ऋषभ पंत को जगह दी है क्योंकि टीम में उनके अलावा उपरी क्रम में कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है। वहीं तेज गेंदबाजों में उन्होंने जसप्रीत बुमराह भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल को जगह दी। स्पिन यूनिट में आकाश का कहना है कि युजवेंद्र चहल का खेलना तो तय है, मगर अश्विन और अक्षर के बीच जंग हो सकती है।

अगर अक्षर खेलते हैं तो भारत को बल्लेबाजी में एक और बाएं हाथ का विकल्प मिलेगा, पिछली कुछ सीरीज में अक्षर ने बल्लेबाजी से भी दम दिखाया। वहीं आशान ने टॉप 6 में और कोई बदलाव नहीं किए हैं। रोहित-राहुल पारी का आगाज करेंगे, वहीं कोहली नंबर तीन पर खेलेंगे। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.