नए कारोबार में आकाश अंबानी की एंट्री, अब EMI पर बेचेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स, बढ़ेगी बजाज और HDFC की टेंशन

Updated on 29-06-2023 07:54 PM
नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने बच्चों को कारोबार में आगे बढ़ा रहे हैं। आकाश अंबानी (Akash Ambani) , ईशा अंबानी (Isha Ambani) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) रिलायंस के अलग-अलग कारोबार को संभाल रहे हैं। आकाश के हाथों में जियो की जिम्मेदारी है। अब आकाश नए कारोबार में एंट्री कर रहे हैं। आकाश अंबानी के नेतृत्व में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कंज्यूमर फाइनेंस प्रोग्राम का पायलट शुरू किया है। जियो एनबीएफसी का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बजाज, एचडीएफसी की टेंशन बढ़ सकती है।

नए कारोबार में एंट्री

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज Jio NBFC की सर्विस रिलायंस डिजिटल के कुछ चुनिंदा आउटलेट्स पर शुरू कर दी गई है। इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो फिलहाल प्रोजेक्ट का ट्रायल कर रहा है। साल के अंत तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की शुरुआत की जा सकती है। जियो फाइनेंस की मदद से रिलायंस डिजिटल के स्टोर से कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल्स की खरीदारी करने वाले ग्राहकों अपनी रकम को बराबर मासिक किस्त (EMI) में चुकाने के लिए ऑफर मिल सकता है। आप चाहे तो इस विक्लप को चुनकर एकमुश्त रकम देने के बजाए ईएमआई का ऑप्शन चुन सकते हैं।

एचडीएफसी, बजाज जैसी फाइनेंस कंपनियों को चुनौती

रिलायंस डिजिटल स्टोर पर बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक आदि की ईएमआई सुविधा भी मिल रही है। वहीं अब वहां Jio NBFC ने भी एंट्री कर ली है। रिलायंस डिजिटल के कई आउटलेट पर जियो फाइनेंस का ऑप्शन मिल रहा है। आप इसकी मदद से इलेक्ट्रिकल्स प्रोडक्ट की खरीदारी करने पर ईएमआई का ऑप्शन चुन सकते हैं। बजाज, एचडीएफसी समेत अन्य बैंको के साथ आपको जियो फाइनेंस का भी ऑप्शन मिलता है। ऐसे में जियो की एंट्री ने इन बैंकों और फाइनेंस कंपनियों की चुनौती बढ़ेगी।

बाकियों से कितना अलग

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ज्यादातर फिनटेक से अलग है। कंपनी के पास बड़ा डेटाबेस है। कंपनी के पास पहले से ही एनबीएफसी का लाइसेंस है। कंपनी के पास रिलायंस डिजिटल के 20,000 से अधिक आउटलेट हैं। इसके अलावा उनके पास जियो के कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है। इन जगहों पर जियो फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को हिट कराने का उनके पास अच्छा विकल्प है। आकाश की नई कंपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.