फ्रैंच किस करने पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, पीठ पीछे गंदी बात करने वालों को दिया जवाब

Updated on 01-07-2023 08:36 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' में ताबड़तोड़ हंगामे जारी हैं। लड़ाई-झगड़े हो या रोमांस, सब हदें पार होती नजर आ रही हैं। हाल में ही लेबनानी मॉडल जद हदीद और आकांक्षा पुरी का फ्रैंच किसिंग वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ट्विटर पर जद और आकांक्षा के किसिंग पर जमकर विवाद भी हुआ। लोगों ने तो सलमान खान तक को इस मैटर में खींच लिया। अब खिंचाई के बाद आकांक्षा पुरी का रिएक्शन सामने आया है। किस को लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखा और इसे सही करार दिया।

आकांक्षा पुरी की टीम ने उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर Jad Hadid के साथ हुए किसिंग पर रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि कैसे ये एक टास्क का हिस्सा था। अगर उनकी जगह कोई और भी होता तो शायद यही करता। उन्होंने बस अपना काम किया है।

किसिंग विवाद पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

Swayamvar: Mika Di Vohti जैसा रियालिटी शो जीतने वाली Akanksha Puri ने ट्विटर पर लिखा, 'आजकल एक कथित Kiss खूब सुर्खियां बटोर रहा है। खैर वहां पर हमारी लड़कियां कांप रही थीं, सिर्फ एक ही ऐसी लड़की थी जिसने उस स्थिति को समझा। उन्होंने (आकांक्षा) उसी टाइम साफ कर दिया था कि बहुत सारे स्टार्स और लोग फिल्मों के लिए भी तो ऐसा करते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद लोगों ने उनकी पीठ के पीछे लेबल लगा दिया।'

'कच्चे अंडे खाए वो तो किसी को नहीं दिखा'

आगे लिखा, 'जब उन्होंने उस टास्क में चार कच्चे अंडे खाए तो ये बात किसी को नहीं दिखी। आखिर क्यों इस बात की चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बहुत ही मजबूती के साथ सभी टास्क पूरे किए थे। हमें गर्व है आकांक्षा पर जिस तरह उन्होंने अपना काम किया। लेकिन हैरानी उन लोगों पर हो रही है कि टास्क के बाद उन्हें लेकर गंदी बातें हो रही है। लेकिन इसके पीछे का इरादा समझना चाहिए। ऐसे किसी को जज करना सही नहीं।'

30 सेंकेंड का जद हदीद और आकांक्षा पुरी का फ्रैंच किस
मालूम हो, पिछले एपिसोड में दो टीमों के बीच एक टास्क हुआ था। जिसमें एक टीम को दूसरी टीम को कुछ डेयर देने थे। ऐसे में एक टीम में अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, जद हदीद और मनीषा थे तो दूसरी टीम में अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट, फलक नाज, बेबीका और सायरस थे। अविनाश ने टास्क में आकांक्षा और जद को 30 सेकेंड का फ्रैंच किस करने का डेयर दिया था। जिसे दोनों कंटेंस्टेंट ने माना और नेशनल टीवी पर किस किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.