अजित दादा का सफर कांग्रेस से शुरू हुआ था, बारामती उपचुनाव पर सुप्रिया सुले ने की अपील, क्या आएगी 'गुड न्यूज'

Updated on 09-04-2026 01:29 PM
पुणे/बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस नेतृत्व कैंडिडेट हटाने की अपील की है। बारामती विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि अजित पवार की अचानक मौत के बाद, बारामती विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव हो रहा है। अजित दादा का राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से शुरू हुआ था, और उन्होंने अपने पूरे करियर में इसके साथ लंबे समय तक और सम्मान के साथ जुड़ाव बनाए रखा। सुले ने कहा कि दुख और याद के इस पल में बारामती में बिना किसी विरोध के चुनाव होना उनकी जनसेवा और सबको साथ लेकर चलने वाली राजनीति की विरासत को एक इज्जतदार और दिल से दी गई श्रद्धांजलि होगी।

बारामती में हैं 53 कैंडिडेट


शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले बारामती से सांसद हैं। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं कांग्रेस लीडरशिप से ईमानदारी से अपील करती हूं कि वे इस कदम पर सम्मान और एकता की भावना से विचार करें। बारामती उपचुनाव में कुल 53 कैंडिडेट सुनेत्रा पवार के सामने हैं। इनमें कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश विश्वनाथ मोरे शामिल हैं। सुप्रिया सुले से पहले राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस जनभावना के खिलाफ नहीं जाएगी।

दिल्ली के दौरे पर हैं सुनेत्रा पवार


सुप्रिया सुले जहां महाराष्ट्र में हैं तो वहीं सुनेत्रा पवार दिल्ली के दौरे पर हैं। बारामती में कांग्रेस कैंडिडेट हटाने के बारे में वह कांग्रेस के नेताओं से बात कर सकती हैं। गुरुवार को अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की। इस मौके पर सुनेत्रा पवार और पार्टी के लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे मौजूद रहे। अगर बारामती में कांग्रेस कैंडिडेट हटा लेती है एक किस्म में चुनावी मुकाबला लगभग निर्विरोध हो जाएगा। महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहे आर आर पाटिल की पत्नी सुमन पाटिल के सामने किसी भी बड़ी पार्टी ने कैंडिडेट नहीं उतारा था। निर्दलीय मैदान में डटे रहे थे तो चुनावी प्रक्रिया संपन्न करानी पड़ी थी। बारामती में मुकबला होगा या नहीं। इसकी तस्वीर आज शाम तक साफ हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.