रणजी ट्रॉफी से नहीं बनी बात, Cheteshwar Pujara के फॉर्मूले से टीम इंडिया में एंट्री लेंगे Ajinkya Rahane!

Updated on 01-02-2023 09:11 PM
लीसेस्टर: भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए रणजी ट्रॉफी सीजन ठीक-ठाक ही रहा। यही वजह है कि फिलहाल उनकी टीम इंडिया में एंट्री मुश्किल दिख रही हैं। अब उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के लिए अपने साथी चेतेश्वर पुजारा के फॉर्मूले को अपनाने का फैसला किया है। वह पुजारा की तरह काउंटी खेलेंगे। वह इस साल काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशर का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे।
इस 34 बरस के खिलाड़ी ने पिछले साल जनवरी में भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। क्लब के मुताबिक वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्र के बाद आठ काउंटी मैचों और वनडे कप के पूरे सत्र के लिए इस टीम को अपनी सेवाएं देंगे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने लीसेस्टरशर क्रिकेट टीम की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘मैं आगामी सत्र के लिए लीसेस्टरशर से जुड़कर खुश हूं। मैं अपने नए साथियों के साथ खेलने और लीसेस्टर शहर का लुत्फ उठाने का इंतजार कर रहा हूं।’
    उल्लेखनीय है कि पुजारा ने टीम इंडिया से बाहर होने के बाद काउंटी क्रिकेट में अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया था। धड़ाधड़ शतकों की बौछार करते हुए टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी की थी। पूर्व उपकप्तान रहाणे भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे। रहाणे ने 2019 में हैम्पशायर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने काउंटी पदार्पण पर नॉटिंघमशर के खिलाफ शतक बनाया था।
    इस रणजी सत्र में मुंबई का नेतृत्व करते हुए उन्होंने ने सात मैचों में 57.63 की औसत और एक दोहरे शतक की मदद से 634 रन बनाए हैं। उन्होंने सभी प्रारूपों में भारत की कप्तानी की है। रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8,000 से अधिक रन बनाए हैं, टेस्ट में 12 उनके नाम 12 और एकदिवसीय में तीन शतक है। उन्होंने 82 टेस्ट में 38.52 की औसत से 4,931 रन और 90 वनडे में 35.26 की औसत से 2,962 रन बनाए हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.