अवतार 2' को 50 दिन बाद भी टक्कर दे रही अजय देवगन की 'दृश्यम 2', 'सर्कस' तो बस गई!

Updated on 06-01-2023 10:39 PM
साल 2023 में पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लोग बेसब्री से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जोकि 25 जनवरी को रिलीज होगी। भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई नई दस्तक नहीं है, लेकिन पहले से रिलीज हुई फिल्में 'अवतार 2', 'दृश्यम 2' और 'सर्कस 2' अभी टिकी हुई हैं। सबसे ज्यादा हैरानी तो अजय देवगन और तबू की 'दृश्यम 2' को देखकर हो रही है, जो 18 नवंबर 2022 में रिलीज हुई थी और 50 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है। जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' भी बंपर कमाई कर रही है, लेकिन रोहित शेट्टी की 'सर्कस' बुरी तरह हाफ रही है।
Drishyam 2 बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्ते सफलतापूर्वक निकाल चुकी है और सातवें हफ्ते में भी कमाल कर रही है। 4 जनवरी (बुधवार) को जहां 'दृश्यम 2' ने 45 लाख रुपये कमाए, वहीं गुरुवार यानी 5 जनवरी को भी इसने सही कमाई की। गुरुवार को भी 'दृश्यम 2' ने आराम से 45 लाख रुपये कमा लिए। अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 282.04 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

यहां जानिए 'दृश्यम 2' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

पहला हफ्ता- 102 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता- 57.16 करोड़ रुपये

तीसरा हफ्ता- 32.82 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता- 19.4 करोड़ रुपये
पांचवा हफ्ता- 8.97 करोड़ रुपये
छठा हफ्ता- 6 करोड़ रुपये
शुक्रवार- 0.8 करोड़ रुपये
शनिवार- 1.34 करोड़ रुपये

'अवतार 2' ने 5 जनवरी को कमाए 4.01 करोड़ रुपये

वहीं 'अवतार 2' भी धड़ल्ले से कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड जहां यह फिल्म 12 हजार 230 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं देश में भी छप्परफाड़ कमाई कर रही है। बुधवार को 'अवतार 2' ने 4.15 करोड़ कमाए तो गुरुवार को 4.01 करोड़ कमाए। इंडिया में यह फिल्म अब तक 354.06 करोड़ रुपये कमा चुकी है। Avatar: The Way Of Water इंडिया में 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

'अवतार 2' की कमाई का हिसाब-किताब

पहला हफ्ता: 193.6 करोड़ रुपये
दूसरी हफ्ता: 100.5 करोड़ रुपये
शुक्रवार: 10.15 करोड़ रुपये
शनिवार: 12.5 करोड़ रुपये
रविवार: 17.5 करोड़ रुपये
सोमवार: 6.5 करोड़ रुपये
मंगलवार- 4.5 करोड़ रुपये
बुधवार- 4.15 करोड़ रुपये
गुरुवार- 4.01 करोड़ रुपये
कुल कमाई: 354.06 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन - 12230 करोड़ रुपये

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.