दृश्यम' और 'कैथी' के बाद 'वश' का रीमेक ला रहे अजय देवगन, पहली बार इस एक्टर से लेंगे 'पंगा'

Updated on 13-05-2023 08:39 PM
'कैथी' और 'दृश्यम' के रीमेक के बाद अब अजय देवगन ने नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। साल 2023 में रिलीज हुई गुजराती फिल्म 'वश' ने शानदार बिजनेस किया था। अब इस साइकोथ्रिलर सीरीज को हिंदी में लाने का जिम्मा अजय देवगन ने उठाया है। खास बात ये है कि इसमें उनके साथ आर माधवन भी नजर आएंगे। अजय देवगन कुछ समय पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'भोला' लेकर आए थे जो कि बिजनेस के लिहाज से एवरेज साबित हुई थी। इससे पहले उनकी 'दृश्यम 2' सुपरहिट रही थी। तो चलिए अब बताते हैं अजय देवगन किस नए रीमेक को लाने की तैयारी कर रहे हैं।

'सुपर 30' और 'क्वीन' जैसी फिल्में बनाने वाले विकास बहल गुजराती फिल्म वश के हिंदी रीमेक को बनाने जा रहे हैं। इस रीमेक में Ajay Devgn से लेकर आर माधवन नजर आएंगे। ये पहला मौका होगा जब ये दोनों स्टार्स साथ में काम करेंगे। फिलहाल कास्ट लॉक हो चुकी है। जल्द ही स्टारकास्ट और टीम इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।

'वश' की शूटिंग होगी जल्द शुरू

'वश' रीमेक की शूटिंग अजय देवगन जून में शुरू करेंगे। इसकी शूटिंग मैसूरी, लंदन से लेकर मुंबई में होगी। अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक इसे प्रड्यूस करेंगे तो इसे डायरेक्ट विकास बहस ही करेंगे।

अजय देवगन की आने वाली फिल्में

अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही मैदान फिल्म लेकर आ रहे हैं जो कि जून 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा 'चाणक्य' और 'रेड 2' जैसी फिल्मों पर भी एक्टर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी इनका ऐलान होना बाकि है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.