ऐश्वर्या राय बच्चन ने करिश्मा कपूर को देख दूर से बदल लिया रास्ता, अंबानी की पार्टी में दिखा अजीबोगरीब नजारा

Updated on 06-04-2023 08:34 PM
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड हस्तियां का जमावड़ा लगा हुआ था। जनता का कहना है कि इनमें से कुछ स्टार्स के लिए अजीबोगरीब मोमेंट भी रहा होगा, क्योंकि उनका ऐसे शख्स से सामना हुआ होगा, जिनसे अतीत में कभी कोई रिश्ता था या फिर दोस्ती या दुश्मनी थी। इस लिस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम तो शामिल है ही, ऐश्वर्या और करिश्मा भी शुमार हैं। अब अंबानी की पार्टी से इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि करिश्मा को देख ऐश्वर्या ने अपना रास्ता ही बदल लिया।

करिश्मा की अभिषेक बच्चन से होने वाली थी सगाई

बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी में अभिषेक और करिश्मा की नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। घरवालों ने भी इस रिलेशनशिप को रिश्ते में तब्दील करने का फैसला किया। साल 2002 में अभिषेक और करिश्मा की सगाई हो गई, लेकिन कहते हैं कि जया बच्चन के कारण दोनों ने एक साल बाद सगाई तोड़ दी। वो नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्में करें। ये भी कहा जाता है कि करिश्मा की मां बबीता को इस बात का डर था कि अगर अभिषेक की फिल्में ऐसे ही फ्लॉप होती रहीं तो भविष्य में क्या होगा।
ऐश्वर्या और करिश्मा की दोस्ती

एक समय था, जब ऐश्वर्या राय बच्चन और करिश्म कपूर के जिगरी यार हुआ करते थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। हालांकि, जब अभिषेक संग उनका रिश्ता टूटा और फिर ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू बन गईं, तबसे ही करिश्मा ने उनसे दूरी बना ली। दोनों का रिश्ता बदल गया और ज्यादातर इवेंट्स में उन्हें एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए ही देखा गया है।

अभिषेक से पहले अजय देवगन को डेट!

जानकारी के मुताबिक, करिश्मा पहले 'जिगर' को-स्टार अजय देवगन संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने 1992 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन 1995 में वे अलग हो गए। फिर अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद 2003 में उन्होंने संजय कपूर संग शादी की। कपल के दो बच्चे हैं। करिश्मा और संजय का रिश्ता भी नहीं चल पाया और 2014 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में एक-दूसरे की जिंदगी से दूर हो गए।
ऐश्वर्या ने सलमान और विवेक को किया था डेट!ऐश्वर्या के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने 1999 में सलमान खान को डेट करना शुरू किया था और 2002 में दोनों अलग हो गए थे। फिर ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय संग जुड़ा, लेकिन ये रिश्ता भी 2005 में टूट गया। ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के' और 'कुछ ना कहो' में साथ काम किया था और फिर 'धूम 2' में अभिषेक को ऐश्वर्या से बेइंतहा प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने 2007 में सगाई की और इसी साल शादी भी कर ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.