गो फर्स्ट के दबदबे वाले रूट पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, यात्रियों का छलक रहा दर्द

Updated on 04-05-2023 07:28 PM
नई दिल्ली:वाडिया समूह (Wadia Group) के स्वामित्व वाली एयरलाइंस गो फर्स्ट (Go First) लगभग दिवालिया होने के कगार पर है। इंजनों की कमी, पैसों की किल्लत के चलते एयरलाइन कंपनी को तीन दिनों के लिए अपनी सभी फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा है। एयरलाइन ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है कि वो ऑयल कंपनियों के बकाए को पूरा कर सके। जिसके बाद एयरलाइन ने 3 से 5 मई 2023 तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया। इसका सबसे ज्यादा असर अगर किसी पर हो रहा है तो वो बेकसूर यात्री हैं, जिन्होंने गो फर्स्ट एयरलाइन में टिकट बुक करवाई थी।

यात्रियों का छलका दर्द

सस्ती उड़ान सेवा देने वाली एयरलाइन गो फर्स्ट ने इस कदम का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। यात्री परेशान है, एयरपोर्ट से घर लौट रहे हैं। जिन लोगों ने टिकट बुक कर रखी थी, उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। या तो वो अपनी यात्रा को कैंसिल करें या फिर दूसरी एयरलाइंस कंपनियों से ऊंची दरों पर टिकट बुक करवाए। लोगों ने अपने प्लान के हिसाब से टिकटों की बुकिंग की थी। किसी को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जाना था तो किसी को ऑफिस की मीटिंग में। गो फर्स्ट एयरलाइन के फ्लाइट कैंसिल होने के बाद इन यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। उनके लिए सफर करना जरूरी है, ऐसे में उन्हें मजबूरी में दूसरी एयरलाइंस में टिकट बुक करवाना पड़ रहा है।

महंगे फ्लाइट टिकट लेने पर मजबूर यात्री

गो फर्स्ट एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों को दूसरी विमान सेवाओं में अपनी टिकट बुक करवानी पड़ रही है। ये सफर उनके लिए काफी महंगा पड़ रहा है। गो फर्स्ट जो सस्ती विमान सेवाओं के लिए जाना जाता है, लोगों ने अपने बजट के हिसाब से उसमें बुकिंग करवाई थी, लेकिन अब गो फर्स्ट का सस्ता उनके लिए काफी महंगा पड़ रहा है। दूसरी विमाीन कंपनियां भी इस मौके पर भुगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यात्रियों से डेढ़ से 4 गुना तक अधिक किराया वसूला जा रहा है। दूसरी एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट टिकटों के रेट बढ़ा दिए हैं। खासकर उन रूट्स पर जहां गो फर्स्ट का दबदबा था।

हमारी क्या गलती थी...

गो फर्स्ट एयरलाइन की उड़ाने रद्द होने के बाद यात्रियों के लिए सफऱ महंगा हो गया है। परेशान यात्री सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। दूसरे फ्लाइट में या तो टिकट नहीं मिल रहा और अगर मिल रहा तो ऊंची कीमतों पर मिल रहा है। गो फर्स्ट के कस्टमर केयर ने लोगों को कोई मदद नहीं मिल रही है। एयरपोर्ट्स पर गो फर्स्ट के कर्मचारी नदारत हैं। संकट के समय दूसरी विमान कंपनियां मदद के बजाए यात्रियों से विमान किराए के तौर पर ऊंची कीमत वसूल रही है। लोगों का कहना है कि इन सबमें उनकी कोई गलती नहीं है, फिर वो क्यों इस परेशानी को झेल रहे हैं। अपने सफर को वो टाल नहीं सकते, इसलिए उन्हें मगंगी दरों पर टिकट लेना पड़ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.