प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 02-02-2024 11:16 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। अहमदाबाद-ग्वालियर हवाई सेवा से गुजरात से व्यापारिक रिश्ता बनाने में ग्वालियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य‍सिंधिया के सहयोग से हम बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भी एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में उड्डयन के क्षेत्र में देश को नई गति मिली है। मध्यप्रदेश को भी नई उड़ानें मिल रही हैं। बैंगलोर के बाद अहमदाबाद के‍लिए मिली हवाई सुविधा प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अकासा एयर फ्लाइट की ग्वालियर-अहमदाबाद विमान सेवा के उद्घाटन कार्यक्रम में मुरैना से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को मिली सौगात के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। ग्वालियर हवाई अड्डे पर हुए उद्घाटन कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह तथा विधायकगण उपस्थित थे।

दूरस्थ अंचलों में टूरिज्म विकसित करने के लिए निजी निवेश से वायुसेवा का विस्तार किया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 26 हवाई पट्टियां हैं, जिनमें से 22 राज्य शासन की तथा 4 निजी क्षेत्र की हैं। हमारा प्रयास है कि संभाग स्तर के बाद सभी जिलों में भी हवाई पट्टियां हों और इस दिशा में हम केन्द्र सरकार के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। दतिया और रीवा में हवाई अड्डा विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। इसके साथ ही उज्जैन में केन्द्र शासन के सहयोग से एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा, इससे देश विदेश से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने एवं प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में पर्यटन को विकसित करने में भी हवाई सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अत: एविएशन और टूरिज्म को जोड़ते हुए निजी निवेश को आकर्षित करने की दिशा में भी केन्द्र सरकार के सहयोग से कदम बढ़ाए जाएंगे।

ग्वालियर की देश के सात शहरों से एयर कनेक्टिविटी हुई है स्थापित - केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सहजता, कर्मठता और प्रगति तथा विकास के प्रति उनकी संकल्पबद्धता से मध्यप्रदेश में नया दौर आरंभ हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा के अनुरूप देश में आम आदमी को हवाई यात्रा सुविधा का लाभ देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर अब देश के सात प्रमुख शहरों क्रमश: बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, अहमदाबाद, मुम्बई और अयोध्या से हवाई मार्ग से जुड़ा है। उन्होंने अकासा एयर लाइंस को ग्वालियर-अहमदाबाद सेक्टर में हवाई सेवा आरंभ करने के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्वालियर हवाई अड्डे पर मौजूद विमान को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.