बोकारो एयरपोर्ट से जल्द ही विमान सेवा की होगी शुरुआत, एलायंस एयर और फ्लाईवीक को उड़ान की मिली अनुमति

Updated on 15-06-2023 07:16 PM
बोकारोः झारखंड में बोकारो और दुमका में भी जल्द ही विमान सेवा की शुरुआत होगी। इस सिलसिले में दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी की विशेष टीम ने बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बोकारो इस्पात संयंत्र के पदाधिकारियों के साथ एयरपोर्ट परिसर में ही एक अहम बैठक आयेजित की गई। बताया गया है कि बोकारो स्टील को डीजीसीए के लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी शेष है। वहीं राज्य सरकार को एंबुलेंस सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करानी है।

उड़ान भरने के लिए डीजीसीए से लाइसेंस आवश्यक
रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर के एल अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से किए जाने वाले कार्य लगभग 99.99 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यहां से उड़ान सेवा के लिए दो कंपनियों को अनुमति भी दे दी गई है, जिसमें एलाइंस एयर और फ्लाईवीक शामिल है,लेकिन उड़ान भरने के लिए डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त करना सबसे आवश्यक है।

बोकारो के अलावा दुमका से भी शुरू होगी उड़ान

एयरपोर्ट के डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि 2023 में बोकारो और दुमका से उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) प्रयासरत है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी निर्देश प्राप्त हुआ है। देश में अन्य जगहों सहित बोकारो और दुमका में हवाईसेवा का परिचालन शुरू करना है।


कोलकाता की टीम भी करेगी दौरा

बोकारो से विमान सेवा प्रारंभ करने को लेकर कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की एक उच्चस्तरीय टीम भी गुरुवार-शुक्रवार को बोकारो पहुंच रही है। यह टीम बोकारो एयरपोर्ट का दौरा करेगी और सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर अपना रिपोर्ट देंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.