एयर इंडिया की 'आसमान की रानी' ने भरी आखिरी उड़ान, कई मामलों में बेहद खास था ये विमान

Updated on 23-04-2024 01:51 PM
नई दिल्ली: आसमान की रानी कहे जाने वाले एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग 747 विमान ने मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार को अपनी आखिरी उड़ान भरी। सुबह 10.47 बजे, एयर इंडिया के इस विशाल बोइंग 747 ने उड़ान भरी। विमान पहले बाईं ओर झुका और फिर दाईं ओर फिर आसमान में उड़ गया। यह कोई चिंता की बात नहीं थी, इस जंबो जेट ने 'विंग वेव' किया था। यह एक अत्यधिक कुशल पैंतरेबाज़ी है जिसे पायलट की अंतिम उड़ान या विमान के रिटायर होने को चिह्नित करने के लिए किया जाता है। एयर इंडिया अपने 4 आखिरी बचे बोइंग 747 विमानों को अलविदा कह रही है। इस विमान में कभी राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक सफर किया करते थे। यह देश में प्रतिष्ठित जंबो जेट के एक युग का अंत है। एयरलाइन ने सभी चार बोइंग 747-400 विमानों को एयरसेल को बेच दिया है, जो कि एक अमेरिकी मुख्यालय वाला आफ्टरमार्केट एयरक्राफ्ट ब्रोकर है। दरअसल अब इंडस्ट्री के ज्यादा ईंधन-कुशल विमानों की ओर बढ़ने की वजह से इन विमानों का संचालन जारी रखना अलाभकारी हो रहा था। बोइंग ने 53 साल के बाद पिछले साल वाइड-बॉडी एयरलाइनर का प्रोडक्शन बंद कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.