एयर इंडिया का गुरुग्राम में बड़ा दांव, 6.2 लाख वर्ग फुट कमर्शियल स्पेस लिया, किराया जान रह जाएंगे हैरान

Updated on 11-12-2023 02:36 PM
नई दिल्ली : टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयर इंडिया (Air India) ने एक बार फिर गुरुग्राम (Gurugram) में बड़ा कमर्शियल प्लेस लीज पर लिया है। एयर इंडिया ने ग्ररुग्राम के सेक्टर 75 में स्थित ई-इनोवेशन सेंटर में 6.2 लाख वर्ग फुट का कमर्शियल प्लेस 21 साल के लिए लीज पर लिया है। इसके लिए एयर इंडिया ने 90 करोड़ से अधिक सालाना किराए वाले लीज एग्रीमेंट पर साइन किये हैं। हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया ने इनोवेशन टेक्नो पार्क प्राइवेट लिमिटेड से ई-नोवेशन सेंटर में ब्लॉक्स लिये हैं।

14.40 करोड़ का सिक्योरिटी डिपॉजिट

टाटा ग्रुप ने जनवरी 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। इस एयरलाइन ने ई-इनोवेशन सेंटर के 3.61 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले ब्लॉक बी, सी और ई को लिया है। इसका औसत मासिक किराया ₹2.40 करोड़ और सालाना औसत किराया ₹43.29 करोड़ है। इस कमर्शियल स्पेस का शुरुआती मासिक किराया ₹2.40 लाख है और सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹14.40 करोड़ है। दस्तावेजों से पता चला है कि इस सौदे के लिए ₹3.89 करोड़ का स्टांप शुल्क चुकाया गया था। यह लीज डीड 18 अक्टूबर को रजिस्टर्ड हुई थी।

हर साल 4% बढ़ेगा किराया


एयरलाइन ने ₹2.85 करोड़ प्रति माह और ₹48.04 करोड़ सालाना के मासिक किराए पर 2.66 लाख वर्ग फुट का एरिया भी लिया है। इस डील के लिए उसने ₹17.10 करोड़ का सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया है। इस डील को 18 अक्टूबर, 2023 को रिजस्टर्ड किया गया था, जिसके लिए ₹4.32 करोड़ का स्टांप शुल्क चुकाया गया है। इस प्रोपर्टी में 450 कार पार्किंग स्पॉट भी शामिल हैं। दस्तावेजों के अनुसार, इस डील में प्रत्येक वर्ष के आखिर में 4 फीसदी किराया बढ़ाने का प्रावधान है।

सेक्टर 16 में भी लिया था कमर्शियल स्पेस

एयर इंडिया लिमिटेड ने इससे पहले गुरुग्राम के सेक्टर 16 में वाटिका वन ऑन वन में 1.80 लाख वर्ग फुट में फैले सात मंजिलों को कमर्शियल स्पेस के रूप से पांच वर्षों के लिए ₹24.05 करोड़ के वार्षिक किराए पर लेने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.