एअर इंडिया-स्पाइस जेट के पायलट लो-विजिबिलिटी लैंडिंग नहीं कर पाते DGCA का दोनों एयरलाइंस पर आरोप

Updated on 05-01-2024 02:14 PM

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार (4 जनवरी) को एअर इंडिया और स्पाइस जेट एयरलाइंस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों एयरलाइंस को ये नोटिस कम प्रशिक्षित पायलटों को फ्लाइट सौंपने के लिए दिया गया है और इनसे 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।

DGCA ने दोनों एयरलाइंस से जवाब मांगा है कि कम विजिबिलिटी में स्पेशलिस्ट पायलटों को क्यों नहीं भेजा गया। दरअसल, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लो विजीबिलिटी (Low-Visibility) के कारण पायलट फ्लाइट लैंड नहीं करा सके थे। इस कारण 50 से अधिक विमानों का रूट बदलना पड़ा था।

नॉन-CAT III ट्रेंड पायलटों को रोस्टर करने के लिए मिला नोटिस
DGCA के अधिकारी ने पुष्टि की है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर 24-25 और 27-28 दिसंबर की मध्यरात्रि के बीच बड़ी संख्या में उड़ानों के रूट बदलने की सूचना मिली थी। इन फ्लाइट्स में नॉन-CAT III कंप्लाइंट पायलट थे।

इन एयरलाइंस ने कोहरे के दौरान फ्लाइट्स में उन पायलटों को रोस्टर किया, जिन्हें कम विजिबिलिटी में उड़ान भरने या लैंडिंग करने के लिए ट्रेनिंग नहीं मिली थी। इन एयरलाइंस को नॉन-CAT III ट्रेंड पायलटों को रोस्टर करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

CAT III सिस्टम क्या होता है?
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एंटी-फॉग लैंडिंग सिस्टम शुरू किया था, जिसे तकनीकी रूप से CAT III इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) कहा जाता है। रनवे विजिबिलिटी लेवल कम होने पर CAT III सिस्टम एक्यूरेट अप्रोच और लैंडिंग में मदद करती है।

26 दिसंबर को 50 मीटर थी विजिबिलिटी
26 दिसंबर को विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरने से दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, 50 मीटर की दृश्यता को जीरो विजिबिलिटी माना जाता है। सुबह 8.30 बजे विजिबिलिटी में थोड़ा सुधार हुआ था, जब विजिबिलिटी 75 मीटर थी, लेकिन यह फिर से घटकर 50 मीटर रह गई थी।

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवायजरी
दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि, 'एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी है, लेकिन नॉन CAT III कंप्लाइंट ट्रेंड पायलट वाली फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेटेड फ्लाइट इनफार्मेशन के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.