चंडीगढ़ में वायुसेना की परेड शुरू, सुखना लेक पर Air Show, एयर मार्शल लांच करेंगे नई यूनिफार्म

Updated on 08-10-2022 05:27 PM

चंडीगढ़
Air Force Day 2022: आज भारतीय वायुसेना के 90 साल पूरे हो रहे हैं। इस बार चंडीगढ़ में वायु सेना का मुख्य कार्यक्रम परेड और एयर शो हो रहा है। पहली बार एयरफोर्स डे की परेड का आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन के बाहर चंडीगढ़ में हो रहा है। वायुसेना की तरफ से सुखना लेक पर सबसे बड़ा एयर शो किया जाएगा।

फ्लाई पास्ट में 83 एयरक्राफ्ट हिस्सा ले रहे हैं। एयरशो में एएन -32,एमआइ -17,मिग -29, प्रचंड, मिग -35, आईएल -76, सुखोई-30,एडब्ल्यू एनसी, मिग -29, जुगआर, राफेल, चिनूक, तेजस, अपाचे और हार्वर्ड अपने करतब दिखाएंगे। देश में ही निर्मित लाइट काम्बैट हैलीकाप्टर प्रचंड भी इस शो में हिस्सा ले रहा है। एयर शो में तीन प्रचंड हैलीकाप्टर भी लोगों को हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे।
 
सुखना लेक पर आयोजित होने वाले एयर शो में राष्ट्रपति व तीनों सेनाओं की कमांडर इन चीफ द्रौपदी मुर्मु, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एयर मार्शल वीआर चौधरी, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित व मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मौजूद रहेंगी।
 
यह रहेगा एयरफोर्स डे का शेड्यूल
एयरफोर्स डे का कार्यक्रम दो हिस्सों में मनाया जा रहा है। फर्स्ट पार्ट में थ्रीबीआरडी एयरफोर्स स्टेशन में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम शुरू हो गया है। वायु सेना के जवान एयर फोर्स स्टेशन पर परेड कर रहे हैं। थ्री बीआरडी में परेड में 157 एयरमैन, 38 आफिसर हिस्सा लें रहे हैं। इसके बाद तीन एमआई 17वीं 5 और 3 एजेडएफ एमके -4 हैलीकाप्टर ध्वज लहराते हुए जाएंगे। इस कार्यक्रम में एयर मार्शल वीआर चौधरी कार्यक्रम में मुख्यातिथि शामिल हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.