
भोपाल. एम्स भोपाल के जनरल सर्जरी विभाग द्वारा राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया। देश भर के प्रसिद्ध शिक्षाविदों ने स्तन कैंसर प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 150 से अधिक डेलीगेट्स और 50 संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
एम्स, नई दिल्ली के सर्जरी विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर (डॉ.) अनुराग श्रीवास्तव ने स्तन कैंसर प्रबंधन में बदलते प्रतिमान पर अपना मुख्य व्याख्यान दिया। वह भारत सरकार के कैंसर का जल्द पता लगाने के स्क्रीनिंग कार्यक्रम का हिस्सा हैं। डॉ. अनुराग ने स्तन कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए स्तन स्व-परीक्षा पर वीडियो प्रस्तुति भी दी।