एम्स भोपाल में विशेष जीआई आन्कोसर्जरी क्लिनिक शुरू, पेट और आंतों के कैंसर के मरीजों का होगा उपचार

Updated on 09-10-2025 11:13 AM
भोपाल। एम्स भोपाल ने पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों के कैंसर मरीजों के लिए विशेष गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) आन्कोसर्जरी क्लिनिक शुरू की है। यह क्लिनिक हर सोमवार को ओपीडी ब्लाक के कमरा नंबर 110 और 111 में लगती है। यहां पाचन तंत्र से जुड़े कैंसर मरीजों को एक ही जगह पर विशेषज्ञ परामर्श और इलाज की सुविधा दी जाती है। एम्स भोपाल के प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से कई मरीजों को फायदा मिला है और संस्थान अन्य मरीजों से भी इसका लाभ उठाने की अपील कर रहा है।

पाचन तंत्र के कैंसर पर फोकस

इस क्लिनिक में भोजन नली, पेट, छोटी-बड़ी आंत, मलाशय, यकृत, पित्ताशय और अग्न्याशय के कैंसर से पीड़ित मरीजों की जांच और इलाज किया जाता है। इसका संचालन सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष और अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता और सहायक प्रोफेसर डा. प्रवेश माथुर कर रहे हैं। दोनों विशेषज्ञ मरीजों को समय पर और समग्र देखभाल देने पर जोर दे रहे हैं ताकि जटिल मामलों में भी बेहतर परिणाम मिल सकें।

समय पर इलाज से बढ़ती है सफलता

डॉ. गुप्ता और डॉ. माथुर का कहना है कि कैंसर के इलाज में नियमित और समय पर फालोअप बहुत जरूरी होता है। अपाइंटमेंट में देरी होने पर उपचार का असर कम हो सकता है। इसलिए मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय पर क्लिनिक आएं और उपचार की प्रक्रिया को बीच में न छोड़ें। एम्स भोपाल ने इस सुविधा को सुपर-स्पेशलिटी सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम बताया है। इसका मकसद प्रदेश के मरीजों को विश्वस्तरीय कैंसर देखभाल उपलब्ध कराना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.