बीमारी के बहाने से मारी छुट्टी तो AI खोल देगा पोल, जानिए कैसे करेगा काम ?

Updated on 11-04-2023 10:14 PM
नई दिल्ली: अक्सर लोग बीमारी का बहाना बनाकर ऑफिस से छुट्टी कर लेते हैं। सर्दी, खांसी, जुखाम का बहाना करके लोग बॉस से छुट्टी मांग लेते हैं, लेकिन अब ये बहाना काम नहीं करेगा। बीमारी के बहाने छुट्टी लेने वालों की अब पोल खुलने वाली है। इस तरह का बहाना बनाकर छुट्टी लेने वालों की पोल एआई (Artificial intelligence) खोल देगा। जब से चैट जीपीटी (ChatGPT), ओपन एआई ( OpenAI), गूगल बार्ड (Google Bard) जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आए हैं रोज नई चीजें सामने आ रही है। जो एआई आपके काम को आसान बनाता है, अब वो कुछ लोगों के लिए गले की फांस बन जाएगा। अब तक लोग एआई का इस्तेमाल अपने काम को आसान बनाने के लिए कर रहे थे, लेकिन अब यहीं एआई उनकी पोल खोलने वाला है।

बहाने से छुट्टी लेने वालों की खुलेगी पोल

एक रिसर्च में में ये बात सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि AI आवाज की मदद से पता लगाने में सक्षम हो पाएगा कि सामने वाले को सर्दी जुखाम या खांसी है या नहीं। इस तकनीक की मदद से लोगों की सर्दी-जुकाम को पता लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि ये तकनीक उन लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है, जो सर्दी, जुखाम का बहाना देकर बार-बार ऑफिस से छुट्टी लेते हैं। ऐसे लोगों के लिए AI का ये टूल मुश्किल बढ़ाने वाला है।

कैसे करेगा काम

एक रिसर्च के मुताबिक AI आपकी आवाज की टोन को पहचान कर बता देगा कि आपको सच में सर्दी, जुकाम है या नहीं। रिसर्च में कुछ लोगों के वॉइस पैटर्न पर स्टडी की गई। ये लोग ऐसे थे, जो कह रहे थे कि उन्हें सर्दी जुखाम है। लेकिन इस रिसर्च में केवल 111 लोगों में ऐसे निकले, जिन्हें सच में सर्दी जुकाम था। टेस्ट के दौरान लोगों के वोकल पैटर्न को टेस्ट किया। हार्मोनिक्स का इस्तेमाल कर पता लगाया गया कि सच में सर्दी जुखाम है या नहीं। जिन्हें सच में सर्दी या जुखाम होता है, उनका वोकल पैटर्न इर्रेगुलर रहता है। इस तकनीका का इस्तेमाल कर बीमार है या नहीं इसका पता लगाया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.