केन्द्रीय कृषि मंत्री से कृषि मंत्री पटेल ने की भेंट

Updated on 02-09-2022 05:23 PM

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने गुरूवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने तोमर को प्रदेश में लहसुन-प्याज की गिरती कीमतों से किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान और अन्य परेशानियों से अवगत कराया।

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लहसुन-प्याज जैसी फसलों के लिये मिश्रित योजना बना कर क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन होने पर उपज को अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिये कोल्ड-स्टोरेज की सुविधाएँ मुहैया कराई जानी चाहिये। साथ ही फ्रीजर की सुविधा होने पर 20 से 25 क्विंटल की उपज को सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी और किसानों को आर्थिक हानि से बचाया जा सकेगा।

केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कृषि मंत्री पटेल को आश्वस्त किया कि किसानों के हित में सभी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। मंत्री पटेल के साथ हरदा-बैतूल संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सदस्य दुर्गादास उइके भी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.