कृषि मंत्री पटेल ने जन सेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को वितरित की सहायता

Updated on 03-10-2022 05:00 PM

हरदा
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत उपस्थित हितग्राहियों को सहायता वितरित की। इस दौरान उन्होंने लगभग 200 हितग्राहियों को सहायता प्रदान की। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान’’ प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत गांव-गांव व शहर शहर में घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें घर बैठे सहायता दी जा रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोद, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राम कुमार शर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि इसी तरह का एक अभियान पूर्व में हरदा जिले में ‘आपकी सरकार आपके घर’ नाम से प्रारंभ किया गया था, जिसमें जिले के हजारों लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। प्रदेश सरकार ने हरदा जिले के इस अभियान की तर्ज पर ही ‘मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान’ प्रारंभ किया है जिसमें हर व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में उज्जवला योजना के तहत 75 महिलाओं को गैस कनेक्शन, गैस चूल्हे, रेगुलेटर व सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 37 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी, कुल 33 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपए की सहायता तथा 2 हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता वितरित की। इसके अलावा स्वरोजगार योजना के तहत 6 हितग्राहियों को कुल 9.40 लाख रुपए की मदद दी गई तथा 17 वृद्ध हितग्राहियों को 600 रूपयेे मासिक पेंशन प्रारंभ की गई। कुल 29 नागरिकों को पात्रता पर्ची वितरित की गई, जिसकी मदद से वे उचित मूल्य की दुकान से रियायती दर पर खाद्यान्न ले सकेंगे।

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना की साइकिल अनुदान योजना के तहत 12 हितग्राहियों को 48000 रूपये की सहायता दी गई। अंत्येष्टि व अनुग्रह सहायता योजना के तहत 6 हितग्राहियों को 6.18 लाख रुपए की मदद दी गई। संबल योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 2 लाख रुपए प्रति हितग्राही के मान से कुल 20 लाख रुपए की मदद दी गई। कुल 40 मजदूरों को संबल-2 योजना के तहत पंजीयन कार्ड वितरित किए गए तथा 20 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.