भारतीयों को मौत के मुंह में भेज रहे एजेंट्स, बड़ी सैलरी के नाम पर रूस में मिल रहा धोखा, कैसे फंसा सुफियान

Updated on 07-03-2024 01:54 PM
मॉस्को: हैदराबाद के रहने वाले 30 साल के मोहम्मद अफसान की रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मौत हो गई। वह इस संघर्ष में मारे जाने वाले दूसरे भारतीय हैं, इससे पहले सूरत के हमिल मंगुकिया की एक हफ्ते पहले मौत हो गई थी। मॉस्को में भारतीय दूतावास ने अफसान के मौत की पुष्टि की है और वह उसके शव को वापस लाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। उनकी मौत के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक गोली लगने से उनकी मौत हो गई। अफसान नौकरी के लिए गया था, लेकिन उसे एजेंट्स ने लड़ाई में धकेल दिया।

इस तरह का मामला तब सामने आया है, जब लगभग एक दर्जन भारतीयों के मुताबिक वह ठगी का शिकार हुए हैं। जॉब स्कैम के बाद उन्हें रूसी सेना में काम करने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अफसान कौन है और आखिर वह भारत से रूस कैसे पहुंच गए? अफसान का परिवार रेड हिल्स के बाजार घाट इलाके का रहने वाला है। परिवार इस खबर से सदमे में है और उन्हें इस बात का यकीन नहीं हो रहा था, जिसके बाद अफसान के भाई ने रूसी दूतावास की वेबसाइट पर उनके भाई की मौत से जुड़े सबूत मांगे। बाद में दूतावास ने उसे फोन कर मौत की पुष्टि की है। वहीं भर्ती एजेंट ने अफसान के जिंदा होने का दावा किया।

डेढ़ लाख रुपए की सैलरी का लालच

अफसान के परिवार के मुताबिक 31 दिसंबर को आखिरी बार उनकी बातचीत हुई थी। अफसान की पत्नी और दो साल से कम उम्र के दो छोटे बच्चे हैं। अफसान ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। वह हैदराबाद में पुरुषों के कपड़े की दुकान पर काम करता था। रूस जाने से पहले वह दुबई की एक पैकेजिंग कंपनी में काम करता था। परिवार का आरोप है कि उसे डेढ़ लाख रुपए महीने की सैलरी के साथ मॉस्को में एक हेल्पर के तौर पर नौकरी का वादा किया गया था। हालांकि धोखे से उसे रूसी सेना में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। बिना हथियारों के प्रशिक्षण के उसे युद्ध के मैदान में उतार दिया गया।

रुपए लेकर मौत के मुंह में धकेला

इमरान के मुताबिक उसके भाई को रूसी नागरिकता का लालच भी दिया गया था। उन्होंने कहा, 'उनके साथ धोखा हुआ। एजेंट ने कहा था कि उन्हें सिर्फ मॉस्को में काम करना है। लेकिन इसकी जगह वह 15 दिनों की ट्रेनिंग के बाद यूक्रेन में लड़ने के लिए भेज दिए गए।' इमरान ने आगे कहा, '13 नवंबर को उन्होंने एक साल का एग्रीमेंट किया, जो कि रूसी भाषा में लिखा था। वह नहीं जानता था कि इस पर क्या लिखा है। उसने एजेंट पर विश्वास करके इस पर साइन कर दिया।' जिन एजेंट्स ने इन्हें मौत के मुंह में धकेला उन्होंने 3 लाख रुपये भी अफसान से लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.