विराट के बाद उनके खास दोस्त केन विलियमसन बने पिता, पार्टनर सारा ने दिया फूल सी बच्ची को जन्म

Updated on 28-02-2024 01:07 PM
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज केन विलियसन तीसरी बार पिता बन चुके हैं। उनकी पार्टनर सारा रहीम ने फूल सी नाजुक बेटी को जन्म दिया है। विलियनसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और नवजात बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए यह खुशखबरी शेयर की। केन ने तस्वीर के साथ लिखा, 'और फिर वहांं तीन थे। दुनिया में स्वागत है खूबसूरत लड़की। आपके सुरक्षित आगमन और आगे की रोमांचक यात्रा के लिए बहुत आभारी हूं।'

दो बेटी, एक बेटे के माता-पिता

दंपति के पहले से ही दो बच्चे थे। बड़ी बेटी तीन साल की है, जिसका नाम मैगी है तो छोटे बेटे की उम्र एक साल है। पितृत्व अवकाश पर होने के कारण विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की हालिया टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल की दो टेस्ट मैच की सीरीज में शानदार लय में नजर आए थे, जिससे ब्लैक कैप्स को दक्षिण अफ्रीका पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने में मदद मिली थी।
शानदार फॉर्म में विलियमसन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज की चार पारियों में केन विलियमसन के बल्ले से तीन-तीन शतक निकले। माउंट मॉनगनुई में उन्होंने 118 और 109 रन की पारी खेली तो हैमिल्टन में हुए दूसरे टेस्ट में 43 और नाबाद 133 रन बनाए। इस तरह वह 32 टेस्ट शतकों के साथ सबसे ज्याद टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली सरीखे दिग्गज को पछाड़ते हुए 12वें नंबर पर पहुंच गए।
विराट के घर भी गूंजी किलकारियां
केन विलियमसन और विराट कोहली की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों अंडर-19 क्रिकेट के दिनों से दोस्त हैं। मैदान के बाहर दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। अब पर्सनल लाइफ में भी इन स्टार क्रिकेटर्स के घर लगभग एक ही समय पर गुडन्यूज आई है। इसी महीने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। बड़ी बेटी वामिका के बाद अब यह पावर कपल एक बेटे के माता-पिता बने हैं, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.