दो मौतों के बाद खुली नींद:21 मी. चौड़ी सड़क पर शार्प टर्न, यहीं संकरी पुलिया, इसलिए तेज रफ्तार कार 30 फीट गहरे नाले में गिरी

Updated on 18-01-2025 01:14 PM

कोलार 6 लेन पर इनायतपुर पुलिया से बेरिकेडिंग तोड़ते हुए 30 फीट गहरे नाले में कार समेत गिरने से हुई दो दोस्तों की मौत की वजह, सड़क निर्माण की खामी भी नजर आ रही है। कोलार आते समय पुलिया से कुछ पहले शार्प टर्न भी है। कोलार पुलिस का दावा है कि हादसे के वक्त तीनों युवकों की कार की रफ्तार काफी तेज थी। शुक्रवार को डीसीपी ट्रैफिक ने मौके पर जाकर हादसे की वजह तलाशी।

उन्हें निर्माण और सुरक्षा की चार कमियां नजर आईं। इन बिंदुओं को कोलार पुलिस भी अपनी विवेचना में शामिल करते हुए पीडब्ल्यूडी के अफसरों से भी सवाल करेगी। ये हादसा गुरुवार देर रात हुआ था। इसमें पलाश गायकवाड़, विनीत दक्ष और पीयूष गजभिए की मौत हो गई थी।

डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बताई निर्माण-सुरक्षा में 4 खामियां

खामी 1. शार्प टर्न: गोल जोड़ की ओर से कोलार आते समय इस पुलिया से कुछ मीटर पहले एक शार्प टर्न है, लेकिन कोई संकेतक नहीं। खामी 2. सड़क मिलान: यह सड़क करीब 21 मी. चौड़ी है, लेकिन पुलिया सिर्फ 10 मीटर चौड़ी है। गोल जोड़ से आते समय दाहिने नहीं मुड़ सकते हैं, क्योंकि वहां डिवाइडर है। यदि स्टीयरिंग बायीं तरफ मोड़ेगा तो सीधे नाले में गिरेगा। खामी 3. सड़क पर बिखरी गिट्टी: पुलिया के ठीक पहले शार्प टर्न पर सड़क पर गिट्टी बिखरी है। यदि ड्राइवर बचने के लिए अचानक ब्रेक भी लें तो गाड़ी फिसल सकती है। खामी 4. कोई संकेतक नहीं: एक्सीडेंट जोन जैसी परिस्थितियां होने के बाद भी यहां संकेतक नहीं हैं। पुलिया से पहले रंबल स्ट्रिप या ब्लिंकर लगाकर भी रफ्तार कम कर सकते हैं।

आयोग ने मांगा जवाब: पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को यहां संकेतक लगाने शुरू कर दिए हैं। रोड मार्किंग भी शुरू की गई है। जहां से कार गिरी थी वहां मिट्टी का टीला बना दिया है। इधर, मामले में मप्र मानवाधिकार आयोग ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव से तीन हफ्ते में जांच कर जवाब मांगा है।

इस हिस्से में निर्माण जारी है। सुरक्षा के लिए हमने नाले के किनारों पर टिन से बेरिकेडिंग की थी। संकेतक बाद में लगाने की योजना थी।

 -विजय सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण के बाद इंडियन रोड कांग्रेस के आधार पर सुरक्षा मानक यहां नजर नहीं आए हैं। यदि ये होते तो हादसा इतना भयावह नहीं होता।

 -संजय सिंह, डीसीपी ट्रैफिक



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.