तुर्की के बाद अब चीन की शरण में बांग्‍लादेश, ड्रोन सेना बनाने की तैयारी में मोहम्‍मद यूनुस, निशाने पर भारत का चिकन नेक?

Updated on 18-04-2025 02:13 PM
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी नजर तुर्की के बजाय चीन पर है। नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक बांग्लादेश की सेना के एक मेजर जनरल के नेतृत्व में पांच सैन्य अधिकारियों की टीम ने चीनी कंपनी फुशान इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। इस दौरान मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) और एंटी-यूएवी के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर चर्चा हुई है।

चीन में बांग्लादेशी सैन्य प्रतिनिधिमंडल

रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की सेना ने मेजर जनरल आई के एम मुस्तसेनुल बाकी के नेतृत्व में तीन ब्रिगेडियर और एक कैप्टन वाले 5 अधिकारियों की एक टीम 13 से 18 अप्रैल की यात्रा पर चीन भेजा था। इसका उद्येश्य ऐसी ड्रोन तकनीक हासिल करना है, जिससे स्वदेशी रूप से उत्पादों का विकास किया जा सके। इसमें एआई आधारित यूएवी और एंटी-यूएवी शामिल हैं।

बांग्लादेश के पास अभी तुर्की निर्मित ड्रोन

बांग्लादेश के पास वर्तमान में कुछ तुर्की निर्मित ड्रोन हैं, जिनमें बायरकतर टीबी-2 वैरिएंट भी शामिल है। इन ड्रोन को दिसम्बर 2024 में मेघालय सेक्टर के पास भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात किया गया था। रिपोर्टों में कहा गया कि निगरानी करने में सक्षम इन ड्रोन ने बांग्लादेशी हवाई क्षेत्र में कुछ उड़ानें भरीं थीं। उस समय भारतीय खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाया कि कुछ ड्रोन मिशन लगातार 20 घंटे से अधिक समय तक चले, जो 'असामान्य' था। हाल ही में मोहम्मद यूनुस ने भारत के मुख्यू भूभाग से पूर्वोत्तर को जोड़ने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) को लेकर भी बयान दिया था।

म्यांमार के लिए बांग्लादेश की तैयारी

बांग्लादेश के सैन्य अधिकारियों का दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब कहा जा रहा है कि देश की सेना जल्द ही म्यांमार के रखाइन राज्य में अमेरिकी समर्थित सैन्य अभियान में शामिल हो सकती है। अमेरिकी योजना के तहत बांग्लादेश से रखाइन में अराकान आर्मी के लिए रसद सप्लाई की तैयारी है। इसके लिए बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश-म्यांमार बॉर्डर पर स्थित सिलखाली स्थित सैन्य बेस को तैयार किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.