हत्या के बाद लाश के टुकड़े किए, फिर बोरी भरकर पानी से भरे गड्ढे में फेंका

Updated on 08-10-2025 12:52 PM
भोपाल। कोलार के बैरागढ़ चिचली के पास स्थित साउथ एक्सटेंशन कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक खाली प्लाट में पानी से भरे गड्ढे से एक अज्ञात व्यक्ति के सड़े-गले शरीर के टुकड़े एक बोरी से बरामद हुए। जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या करने के बाद शव के किसी धारदार हथियार से टुकड़े करने के बाद उसे बोरी में भरकर फेंका गया है।

लाश 25 दिन से ज्यादा पुरानी होने की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जिसकी हत्या हुई वो पुरुष था या महिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े किए गए और उन्हें बोरे में भरकर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। बोरा पानी की सतह पर न आ सके, उसमें पत्थर भरकर डुबोया गया था।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉलोनी के बच्चे दोपहर में खेल रहे थे, तब वह प्लाट के पास पहुंचे तो मानव शरीर के पैर पानी में दिखाई दिए, जिससे बच्चे डर गए और घर जाकर अपने स्वजनों को बताया। इसके बाद रहवासियों की भीड़ खाली प्लाट के पास पहुंचे और मानव अंग को देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा

मानव अंग देखकर प्लाट से मोटर पंप लगाकार पानी निकलना शुरू किया तो एक बोरा नजर आया, उसे खोला तो उसमें एक लाश मिली। पुलिस पानी को मोटर पंप की मदद से निकाल रही थी ताकि शव के अन्य हिस्सों की तलाश किए जा सकें। वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.