भारतीय विमानों और J-10C में टक्‍कर के बाद ऐक्‍शन में चीन, अमेरिकी F-16 को बाजार से बाहर करने के लिए देने लगा लालच

Updated on 12-05-2025 02:48 PM
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना चाहता है। अमेरिका के एफ-16 लड़ाकू विमान कई देश इस्तेमाल करते हैं और ये युद्ध में खुद को साबित कर चुका है। लेकिन चीनी लड़ाकू विमान भले ही पाकिस्तान इस्तेमाल करता है, लेकिन अभी तक युद्ध में ये अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाया है। एफ-16 लड़ाकू विमान शीतयुद्ध के दौरान से अमेरिकी प्रभुत्व का प्रतीक रहा है और इराक से ताइवान तक अमोरिका की जियो-पॉलिटिकल वापर को बढ़ाता रहा है। लेकिन अब चीन अमेरिकी लड़ाकू विमान को अपने J-10 से रिप्लेस करना चाहता है। जे-10 की मौजूदा भारत और पाकिस्तान संघर्ष के दौरान भारतीय विमानों के साथ लड़ाई हुई थी, लेकिन उसका परफॉर्मेंस कैसा रहा था, इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है।

चीनी एक्सपर्ट्स का कहना है कि पाकिस्तान का जे-10 खरीदने का फैसला इस बात पर आधारित है कि वो अमेरिकी एफ-16 फाइटर जेट को अपग्रेड नहीं कर सकता है। इसके अलावा अगर भारत को अमेरिका एफ-21 एडवांस फाइटर जेट ऑफर करता है और अगर भारत खरीदने का फैसला करता है, तो फिर पाकिस्तान के पास एक अत्याधुनिक फाइटर जेट रहे। चीनी एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूसरे देश सिर्फ फाइटर जेट बेचते हैं, जबकि चीन जे-10 लड़ाकू विमान पूरे पैकेज के साथ बेचा जाता है। जिसमें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, मिसाइल सूट और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध कंपोनेंट्स शामिल हैं।
J-10 फाइटर जेट की क्षमता कितनी है?
चीनी कंपनी चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ने J-10 फाइटर जेट को बनाया है। इसे पश्चिमी देशों की मीडिया अकसर 'Vigorous Dragon' कहकर संबोधित करता है। ये एक मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसने 1998 में पहली बार उड़ान भरी थी। इसके बाद 2005 में इसे चीन की वायुसेना में शामिल किया गया था। इसका डिजाइन काफी हद तक अमेरिकी एफ-16 और इजरायली Lavi से प्रेरित है। माना जाता है कि इजरायली Lavi के डिजाइन और टेक्नोलॉजी की चोरी कर इसे बनाया गया है, क्योंकि एक वक्त Lavi प्रोजेक्ट के लिए चीन और इजरायल ने कुछ महीनों तक साथ काम किया था। जे-10 फाइटर जेट के कई वैरिएंट हैं, एक बेसिक वर्जन, जिसमें सिर्फ हवा से हवा में मार करने की क्षमता है। J-10B, जिसमें AESA रडार, इंफ्रारेड सर्च और ट्रैक (IRST), RAM कोटिंग है और तीसरा J-10C – सबसे एडवांस वर्जन है, जिसमें AESA रडार, हाइपरसोनिक एयर-टू-एयर मिसाइल PL-15, Precision-guided munition (PGM) क्षमता और इंडीजेनस WS-10 इंजन है। पाकिस्तान जे-10सी ही इस्तेमाल करता है।

पाकिस्तान जिस जे-10सी का इस्तेमाल करता है, उसमें एयर-टू-एयर लड़ाई के लिए PL-10 (WVR), PL-12, PL-15 (BVR) मिसाइले हैं, आकाश से जमीनी ठिकानों पर हमला करने के लिए लेजर गाइडेड बॉम्ब, जीपीएस बॉम्ब्स हैं। इसकी स्पीड 2.2 मैक यानि करीब 2700 किलोमीटर प्रति घंटे का होने का दावा किया जाता है, जो मैक्सिमम स्पीड है। इसका रेंज करीब 1850 किलोमीटर और लड़ाई करने का रेडियस करीब 500 से 600 किलोमीटर है। चीन ने पाकिस्तान को पिछले दिनों PL-15 BVR मिसाइल सौंप दिए हैं, जिससे इसकी क्षमता थोड़ी और बढ़ गई है। हालांकि जे-10सी कोई स्टील्थ फाइटर जेट नहीं है और इसका डिजाइन काफी पुराना है। भारतीय राफेल के मुकाबले ये काफी पुराना प्लेटफॉर्म है और इसके WS-10 इंजन की विश्वसनीयता पर भी कई सवाल उठ चुके हैं। इसकी एक यूनिट की कीमत सिर्फ 35 से 45 मिलियन डॉलर के करीब है, इसीलिए पाकिस्तान जैसे गरीब देश इसे खरीद पाते हैं। पाकिस्तान ने चीन से 25 जे-10सी खरीदने के लिए करीब 1.5 अरब डॉलर में डील की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.